फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   26934 cases settled in National Lok Adalat

Karnal News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 26934 मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
26934 cases settled in National Lok Adalat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को करनाल, सब डिवीजन इंद्री, असंध और घरौंडा की सभी अदालतों में लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई।
इन लोक अदालत में 29844 मुकदमे रखे गए जिनमें 26934 मुकदमों का निपटारा हुआ। इनमें मोटर दुर्घटना संबंधित 18 मुकदमों का निपटारा हुआ।
पारिवारिक विवाद संबंधित 72 मुकदमों का, चेक बाउंस संबंधित 291 मुकदमों का और यातायात चालान के 12794 मुकदमों का निपटारा हुआ। इसके अलावा मुकदमों के संदर्भ में करीब 16,57,57,505 रुपये का भुगतान हुआ।
विज्ञापन

लोक अदालत के बैंच में मुख्य न्यायाधीश पारिवारिक कोर्ट प्रवीण कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू गोयल, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन असंध हरीश सभ्रवाल, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन इंद्री उदय प्रताप, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन घरौंडा गौरंग शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक वर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन नीतिका बंसल ने मामलों की सुनवाई करते हुए केस निपटाए।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने करनाल में स्थापित बैंचों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति आपसी रजामंदी व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने लंबित मुकदमों का निपटारा करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed