{"_id":"65eb81c1b0f130398007dcb8","slug":"25-lakhs-cheated-in-the-name-of-doubling-the-money-in-six-months-karnal-news-c-18-knl1008-343649-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छह माह में रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगे 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छह माह में रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगे 25 लाख
Sat, 09 Mar 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। छह माह में रुपये दोगुना करने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहलोलपुर गांव निवासी उधम सिंह ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले राजू नाम का एक व्यक्ति उसे दिल्ली में मिला था। जिसके बाद से वह उससे बातचीत करने लगा था। जिसके बाद उसने एक नंबर दिया और कहा कि आप इससे बात करलो ये छह माह में आपके रुपये डबल कर देगा।
इसके बाद उसने उस नंबर पर फोन किए तो किसी गुरु जी नाम के एक व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने उसे 25 लाख रुपये छह माह में डबल करने का लालच दिया। उसने धीरे-धीरे के कुछ दिन में उसे 25 लाख रुपये दे दिए। छह माह बीतने के बाद आठ मार्च 2024 को उसने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और कुछ दिन बाद आरोपी ने अपना फोन ही बंद कर लिया।