फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   24 thousand rupees looted by attacking with a knife, case registered against three

Karnal News: चाकू से हमला करके 24 हजार रुपये लूटे, तीन पर केस दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
24 thousand rupees looted by attacking with a knife, case registered against three
- जांच में जुटी पुलिस, नहीं लगा आरोपियों का सुराग
विज्ञापन



कुंजपुरा। गांव शेरगढ़ टापू के पास यमुना रिंग बांध पर वीरवार को तीन आरोपियों ने बाइक सवार गढ़ी बीरबल निवासी इमरान पर चाकू व उस्तरे से हमला करके 24 हजार रुपये लूट लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वारदात को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन आरोपियों का पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इधर, यूपी के गंगोह के रहने वाले गैस चूल्हा एवं सिलाई मशीन मिस्त्री इमरान का घीड़ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी तहरीर में इमरान ने बताया कि वीरवार को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी जमापूंजी के 24 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल पर यमुना की पटरी से गांव शेरगढ़ टापू स्थित यमुना बॉर्डर की तरफ जा रहा था। सीमा पर पुलिस नाके से मात्र आधा किलोमीटर पहले यमुना रिंग बांध में बने कटाव के पास तीन युवकों ने उन्हें डंडा मारकर रोका। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू व उस्तरे से उस पर हमला बोल दिया। इससे उनके हाथ पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए और आरोपी उनके पास से 24 हजार रुपये लेकर गन्ने के खेतों की तरफ भाग निकले। इसके बाद वे मोटरसाइकिल से मदद के लिए पुलिस नाके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने पुलिस और परिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है। दो आरोपी पेंट शर्ट और एक ने कमीज पायजामा पहना हुआ था। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed