फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सावधान। शहर में है चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय, पहले घर की बैल बजाते हैं, महिला के बाहर आते ही देते हैं वारदात को अंजाम

सावधान। शहर में है चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय, पहले घर की बैल बजाते हैं, महिला के बाहर आते ही देते हैं वारदात को अंजाम

Mon, 22 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सावधान। शहर में है चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय, पहले घर की बैल बजाते हैं, महिला के बाहर आते ही देते हैं वारदात को अंजाम
कोई डोरबेल बजाए तो महिला अचानक बाहर न जाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीएम सिटी में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह ने शहरवासियों का ‘चैन’ छीन लिया है। स्नैचिंग करने का तरीका भी अलग है। पहले एक युवक घर की डोरबेल बजाता है, अंदर से कोई महिला आए तो तुरंत चेन या फिर कान की बालियां तोड़ते हैं। दूसरा युवक बाइक स्टार्ट कर पास ही खड़ा रहता है और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। कभी महज कुछ सेकेंड बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस केवल वीटी करने तक ही सीमित रह जाती है। एक के बाद एक वारदात हो रही है, महिलाएं घरों से निकलने में भी डर महसूस करने लगी हैं। रविवार को स्नैचर गिरोह ने दो वारदाताें को इसी तरह अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगने की सूचना मिली। ऐसे में सभी को खासकर महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है कि जब भी घर में कोई डोरबेल बजाए तो अचानक बाहर न निकलें।

पहली वारदात : बच्ची से कहा- मां को बुलाओ, चेन और लॉकेट ले गए
पहली घटना के अनुसार सेक्टर-14 के मकान नंबर 403 के बाहर बाइक सवार दो युवक आए। घर के बाहर खड़ी एक बच्ची से मां को बुलाने के लिए कहा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर-14 के मकान नंबर 403 निवासी रूकमणि दूध लेकर घर के अंदर गई। इसी दौरान घर के बाहर बाइक सवार दो युवक आए। इनमेें से एक ने हेलमेट लगाया हुआ था। एक युवक बाइक से उतरा और घर के बाहर खड़ी बच्ची से अपनी मां को बुलाने के लिए कहा, जैसे ही रूकमणि घर से बाहर निकली तो स्नैचर ने महिला के गले से डेढ़ तोले सोने की चेन, आधा तोले सोने के लोकेट को झपट लिया और बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


दूसरी वारदात : पीड़ित के साथ हाथापाई, बहादुरी दिखाई और चेन बचाई
इसके बाद स्नैचर सेक्टर-5 पहुंचे वहां घर के बाहर सफाई कर रहे एक व्यक्ति से 30 सेकेंड बात की। मौका लगते ही उस व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटी, लेकिन चेन टूट कर उस व्यक्ति के स्वेटर में ही रह गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने स्नैचर को पकड़ने की कोशिश की और उनके बीच हाथापाई भी हुई। लेकिन स्नैचर मौका लगते ही बाइक से फरार हो गए। दोनों वारदातों के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी की और शाम को विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। हालांकि, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहमी पुलिस ने चलाया इवनिंग डोमिनेशन
दोपहर को हुई स्नैचिंग की दोनों वारदातों के बाद पुलिस जागी और एसपी के आदेश पर शाम पांच बजे से इवनिंग डोमिनेशन शुरू किया। शहर के अंदर और बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए। सभी थाना प्रभारियों ने अपने इलाकों में गश्त कर चेकिंग की। यह डोमिनेशन रात नौ बजे तक चली, लेकिन आरोपियों का फिर भी कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं रोकने में पुलिस नाकाम
जिला पुलिस शहर में हो रही चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। क्योंकि रात को चोर मकानों में चोरी कर रहे हैं और दिन में स्नैचर महिलाओं के गले से चेन झपट रहे हैं। पुलिस कह रही है कि शहर में चारों तरफ पुलिस कर्मचारी तैनात है और रात को पुलिस गश्त भी कर रही है। लेकिन फिर भी चोर और स्नैचर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मामला दर्ज करने तक सीमित रह जाती है।

आंकड़े : हर साल बढ़ रही वारदातें
साल 2016 में जिलेभर में स्नैचिंग के कुल 142 मामले दर्ज हुए थे। 2017 की बात करें तो 148 मामले दर्ज हुए। इसी प्रकार चोरी की घटनाओं की बात करें तो 2016 में जिलेभर में 483 मामले दर्ज हुए थे और 2017 में यह मामले 536 तक पहुंच गए। ऐसे में इन वारदातों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं साल 2018 के 21 दिन में स्नैचिंग की आठ वारदातें हो चुकी हैं, चोरी की भी दर्जनभर से ज्यादा वारदातें शामिल हैं।


दरवाजा खोलते समय रहें सतर्क
अमर उजाला शहरवासियों को सलाह देता है कि यदि आपके घर की कोई डोरबेल बजाता है तो आप अचानक बिना देखे दरवाजा न खोलें। दरवाजा खोलने के बाद भी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। अनजान व्यक्ति स्नैचर हो सकता है, क्योंकि गिरोह के सदस्य इसी तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले डोरबेल बजाते हैं और फिर किसी न किसी बहाने, शादी का कार्ड देने या फिर अन्य बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम देते हैं।


पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाली जा रही है। पुलिस ने स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया है। स्नैचर की धरपकड़ के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। कोशिश है कि जल्द ही इनको काबू किया जाएगा। शहरवासी भी अलर्ट रहें और अनजान व्यक्तियों से बातचीत के समय सावधानी बरतें। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उसकी शिकायत पुलिस को करें। पुलिस को विशेष हिदायत दी गई हैं कि वे रात को गश्त करें और दिन भी अलर्ट रहें। -जेएस रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed