फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने उठाया

सीएम को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने उठाया

Sun, 21 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने उठाया
सीएम को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसी पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाने का दावा करने वाले प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज पूनिया सहित अन्य कांग्रेसियों को पुलिस ने सीएम के आने से पहले ही हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों को मेरठ रोड से जाते हुए पुलिस ने आईजी के निवास के पास हिरासत में लिया। प्रदेश सचिव पंकज पूनिया के साथ-साथ कांग्रेस नेता डॉ. सुनील पवार, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, जोगिंद्र राणा, चांद राम, लेखराज कश्यप, अंग्रेज सिंह नरूखेड़ी और सतिंद्र शर्मा समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बता देें कि सीएम के कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया था कि वे सीएम का घेराव करेंगे और काले झंडे दिखाएंगे। इस पर पहले से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था। शनिवार दोपहर को जैसे ही कांग्रेस नेता सिर पर काले कपड़े बांध मेरठ रोड पर स्थित शुगर मिल की तरफ प्रदर्शन करते हुए बढ़े तो रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने कहा हरियाणा सरकार किसानों के साथ क्रूर मजाक कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शुगर मिल में किसानों को प्रति एकड़ 100 क्विंटल गन्ना खरीदने का बॉन्ड दे रही है, जबकि गन्ने की पैदावार प्रति एकड़ 300 से 400 क्विंटल है। ऐसे में बचा हुआ गन्ना आखिरकार किसान कहां बेचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही किसानों के साथ कुठाराघात करें, लेकिन कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है। किसान अपना गन्ना बेचने के लिए यूपी और उत्तराखंड तक जा रहे हैं। जब से हरियाणा बना है, तब से लेकर आज तक ऐसा कानून लागू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed