फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सोशल मीडिया व हरपथ में प्रथम, सीएम विंडो शिकायत निपटान में करनाल प्रदेश में दूसरे स्थान पर

सोशल मीडिया व हरपथ में प्रथम, सीएम विंडो शिकायत निपटान में करनाल प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Wed, 17 Jan 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया व हरपथ में प्रथम, सीएम विंडो शिकायत निपटान में करनाल प्रदेश में दूसरे स्थान पर
सोशल मीडिया और हरपथ में करनाल प्रथम, सीएम विंडो की शिकायत निपटान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सोशल मीडिया और हरपथ के माध्यम से काम करने में जिला को प्रदेश में प्रथम स्थान और सीएम विंडो की शिकायतों के निपटान में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया को इसके लिए बधाई दी और भविष्य में भी बेहतरीन कार्य करने की आशा जाहिर की। डॉ. राकेश गुप्ता मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से पीसीपीएनडीटी/एनटीपी और पोक्सो एक्ट, सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंसिज ट्रैकर, लावारिस पशु प्रबंधन, ऑनलाइन जमाबंदी, खुले में शौचमुक्त, सक्षम हरियाणा तथा ई-दिशा से संबंधित सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर रहे थे।

अतिरिक्त प्रधान सचिव ने प्रदेश के अन्य अधिकारियों को कहा कि सोशल मीडिया ग्रीवेंसीज को निपटाने में करनाल जिला ने 95 प्रतिशत ओवरऑल स्कोर प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। अतिरिक्त प्रधान सचिव ने उपायुक्त से कहा कि करनाल जिला का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है लेकिन यह आंकड़ा और बेहतर होना चाहिए। साल 2018 के लिए एक हजार लड़कों की तुलना में 950 लड़कियां का लक्ष्य निर्धारित करें। वीसी में उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान बताया कि सरल प्रोजेक्ट के तहत जिले की जनता को सेवाएं देने में 10 में से 9 अंक प्राप्त किये हैं। इस मौके पर एसपी जेएस रंधावा, एडीसी निशांत कुमार यादव, एसडीएम घरौंडा मो. इमरान रजा, करनाल एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, इंद्री एसडीएम प्रदीप कौशिक, असंध एसडीएम अनुराग ढालिया, जिला परिषद सीओ सोनू राम बाजवा, सीटीएम ईशा कांबोज, सीएम जीजीए शैलिजा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed