फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   महिला को बचाने के प्रयास में टकराई दो गाड़ियां, जीटी रोड पर फैला पेंट

महिला को बचाने के प्रयास में टकराई दो गाड़ियां, जीटी रोड पर फैला पेंट

Fri, 24 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
महिला को बचाने के प्रयास में टकराई दो गाड़ियां, जीटी रोड पर फैला पेंट
महिला को बचाने के प्रयास में टकराई दो गाड़ियां, जीटी रोड पर फैला पेंट
विज्ञापन

फोटो संख्या-20
नीलोखेड़ी। जीटी रोड पर एक महिला को बचाने के प्रयास में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। करनाल से पिपली की ओर जा रही एक जाइलो कार के सामने महिला आने से कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी साइड से जा रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही की महिला सहित दोनों गाड़ियों में सवार लोगों की जान बच गई। गाड़ियां टकराने से पिकअप में लोड पेंट दोनों गाड़ियों सहित जीटी रोड पर फैल गया।

जानकारी के अनुसार जीटी रोड स्थित काली माता मंदिर के समीप करनाल से पिपली की ओर जा रही जाइलो गाड़ी के समाने अचानक एक महिला आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में कार चालक ने ब्रेक लगाई तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी सड़क के बची बने डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर से जा रही पिकअप से टकरा गई। इससे पिकअप गाड़ी में लोड पेंट के ड्रम गिर गए और दोनों गाड़ियों सहित पूरी सड़क पर पेंट फैल गया। इससे जीटी रोड पर काफी देर तक यातायात बंद रहा। गनीमत रही कि हादसे में महिला और दोनों गाड़ियों के चालक सकुशल रहे। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को जीटी रोड से हटवाया और उसके बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed