{"_id":"5967b9654f1c1bf81f8b4897","slug":"21499969893-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाविप की राधा कृष्ण शाखा के पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाविप की राधा कृष्ण शाखा के पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। भारत विकास परिषद राधा कृष्ण शाखा ने गुरुवार को करनाल क्लब में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रख्यात सिने अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम अध्यक्ष भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर के अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा थे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसपी चौहान, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा तथा परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री जोगिंद्र मदान रहे।
सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया और वंदेमातरम के गायन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। परिषद के प्रांतीय महासचिव प्रो. अमरनाथ शर्मा ने परिषद् के पदाधिकारियों व सदस्यों को दायित्व ग्रहण करवाया। परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंघल और संयोजक संगठन सुरेंद्र सांदल ने भी इसमें सहयोग किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रख्यात सिने अभिनेता यशपाल शर्मा ने देश की मौजूदा परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कवियों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह हास्य विनोद छोड़कर देश की गंभीर परिस्थितियों पर अपने काव्य की रचना करे। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा ने कहा कि परिषद का मूल उद्देश्य देशवासियों में संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण की भावना पैदा करना है। भारत विकास परिषद श्री राधा कृष्ण शाखा के पिछले वर्ष 35 कार्यक्रम आयोजित करके समाजसेवा में उल्लेखनीय कार्य किया। समारोह को मुख्य अतिथि एसपी चौहान, विशिष्ट अतिथि मनोज वधवा व प्रो. जोगिन्द्र मदान, दायित्व प्रदाता प्रो. अमरनाथ शर्मा, परिषद अध्यक्ष गौरव खुराना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से प्रख्यात सिने अभिनेता यशपाल शर्मा, एस.पी. चौहान, मनोज वधवा, प्रो. जोगिन्द्र मदान, डॉ. परमजीत पाहवा, प्रो. अमरनाथ शर्मा, अरविंद सिंघल, सुरेंद्र सांदल और संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मरवाहा तथा फोटोग्राफर रोहित कुमार को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्द खुराना, गौरव खुराना, प्रियंका कठपाल, सुरेंद्र मरवाहा, संजय बत्तरा, जोगिन्द्र जुड, अमित आर्य, मुकेश जग्गा, प्रीति जग्गा, डॉ. अशोक गुप्ता, सुचेता गुप्ता, अशोक महेंद्र, नरेंद्र अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, दिलीप मोंगा, मनोज कठपाल, नीलम खुराना, केशव खुराना, नीलम जुड सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।