फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   21 lakh rupee fraud to sent america

21 लाख लेकर भेजा अमेरिका की जेल, पैसे मांगने पर दी जाने से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
21 lakh rupee fraud to sent america
अमेरिका भेजने का झांसा देकर 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

गांव बराणा निवासी अंकुश ने शिकायत में बताया कि उसकी आढ़ती के माध्यम से कुरुक्षेत्र निवासी रामपाल के साथ पहचान हुई, जो अमेरिका में रहता है। उसने मुझे भी अमेरिका भेजने का झांसा दिया, जिसके बदले में पहले 14 लाख रुपये लिये। इसके बाद उसने एक मार्च 2019 को दिल्ली बुला लिया और नौ मार्च 2019 को अमेरिका के लिए एयरपोर्ट से जहाज में बैठा दिया। उसे जंगल के रास्ते अमेरिका की दीवार पार करवा दी। इस दौरान बीच में उसके साथ कई हादसे हुए। उसके पैसे व अन्य सामान छीन लिए गए और अमेरिका पहुंचने पर उसे जेल में डाल दिया गया। वे लगभग 2 महीने जेल में रहा। उसके पिताजी ने रामपाल को फोन किया तो जवाब में कहा कि चिंता मत करो तुम जल्दी से जल्दी सात लाख पहुंचा दो, क्योंकि यहां पर वकील व अन्य इंतजाम करके अंकुश को जेल से बाहर निकालना है। इस पर पिताजी ने साढ़े चार लाख रुपये रामपाल के कहने पर महेंद्र सिंह व उसकी पत्नी को 19 अगस्त 2019 को दिए। इसके बाद भी उसे जेल से बाहर नहीं निकलवाया। कुछ दिनों के बाद 20 सितंबर 2019 को ढाई लाख रुपये प्रदीप को नीलोखेड़ी में दिलवाये। अब वे अपने प्रयास से 11 अगस्त को भारत आया। जब उसने व उसके परिजनों ने आरोपी से पैसे मांगें तो उसने पैसे देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एएसआई चंद्र ने बताया कि पुलिस ने अंकुश की शिकायत पर सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र निवासी रामपाल, सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र निवासी विनोद, महेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह की पत्नी व गांव प्रतापगढ़ जिला कुरुक्षेत्र निवासी प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed