फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

Thu, 10 Jan 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। दूसरे दिन भी करनाल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। हालांकि, रोडवेज पर इसका असर नहीं रहा, लेकिन अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला। हरियाणा कर्मचारी महासंघ और कर्मचारी संघ के नेताओं ने दावा किया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी पूर्णतया हड़ताल पर रहे।
इस दौरान जिलेभर के सैकड़ों कर्मचारी कर्ण पार्क में एकत्रित हुए और बाद में जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार ने कहा कि सरकार पिछले चुनावी वादों को भूलकर नए चुनावों की तैयारी करने में जुट गई है। दो लाख रोजगार प्रदेश सरकार ने देने का वादा तो किया, परंतु रोजगार की बजाए छीनने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के प्रधान जगपाल सिंह, एटक से सतपाल त्यागी, सीटू से जगपाल राणा, हरीश बागी, खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ से ओमप्रकाश सिंहमार, नॉर्थ जोन इंश्योरेंस एप्लाइज एसोसिएशन फेडरेशन से नीरज अरोड़ा ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ गरजी आंगनबाड़ी वर्कर्स
करनाल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रखी गई दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन से जुड़ी सैकड़ों वर्कर हेल्पर शामिल रही। दूसरे दिन भी सेक्टर 12 में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मीटिंग की। इसके बाद प्रदर्शन करतीं हुईं कर्ण पार्क पहुंची। यहां से कर्मचारी संगठन प्रदर्शन करते हुए कमेटी चौक पहुंचे। जिला प्रधान रूपा राणा व बिजनेश राणा ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले पांच सालों से जब से सत्ता में आई तब से लगातार महिला एवं बाल विकास परियोजना का बजट घटाया जा रहा है। इस अवसर पर राकेश राणा, सतपाल सैनी, जगपाल राणा, हरीश बागी, मधु शर्मा, अमरजीत कौर, सुषमा शर्मा, रेखा, सरोज, रीना, नीलम, सुनीता, मंजू, ममता, मंजुला, मूर्ती व उमा शर्मा ने वर्करों हेल्परों को संबोधित किया। उधर, आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल रही फ्लॉप : मजदूर संघ
करनाल। भारतीय मजदूर संघ ने कम्युनिस्टों से संबंधित यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को असफल बताते हुए कहा है कि यह हड़ताल राजनीतिक षड्यंत्र थी, इसलिए इससे कर्मचारियों ने किनारा कर लिया। हड़ताल पूरी तरह फ्लॉप रही, क्योंकि यह कर्मचारियों के हित में नहीं थी। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्रभक्त कर्मचारियों को ऐसी राजनीतिक ट्रेड यूनियनों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। कम्युनिस्ट संगठन हड़ताल करके देश को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। उद्योगों को चौपट करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम से पिछले दिनों मिला था। सीएम ने कई मांगों पर सहमति जता दी है इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed