फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्रदेश के 11 जिलों में सरकारी स्कूलों के नॉन-मेडिकल व मेडिकल के विद्यार्थियों को दी जाएगी फ्री कोचिंग

प्रदेश के 11 जिलों में सरकारी स्कूलों के नॉन-मेडिकल व मेडिकल के विद्यार्थियों को दी जाएगी फ्री कोचिंग

Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 11 जिलों में सरकारी स्कूलों के नॉन-मेडिकल व मेडिकल के विद्यार्थियों को दी जाएगी फ्री कोचिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
शिक्षा विभाग 11 जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 3575 गरीब मेधावी नॉन मेडिकल और मेडिकल के विद्यार्थियों को एक महीना नि:शुल्क में पांच विषयों की स्पेशल कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी हो चुका है। इन स्पेशल कोचिंग क्लास में विद्यार्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ और साइंस पांच विषयों की कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी को पहले आवेदन करना है, जिसकी अंतिम तिथि 20 मई है। इसके बाद उन विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा, जो विद्यार्थी अव्वल रहेंगे उन्हें एक जून से 30 जून तक कोचिंग दी जाएगी। यह स्पेशल कोचिंग सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया की ओर से कराई जाएगी। प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के तरह सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को प्राइवेट मोटी रकम देकर कोचिंग लेने की आवश्यकता नहीं है। इन कोचिंग क्लासों का मुख्य है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी नॉन मेडिकल व मेडिकल टॉपर बनकर प्रदेश का नाम रोशन करें।

कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाएगी कोचिंग
सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया की ओर से यह स्पेशल कोचिंग क्लास कराई जा रही है। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी ही कोचिंग लेंगे। इसमें एक कक्षा में 65 विद्यार्थी होंगे। यदि एक कक्षा में 65 से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन करते हैं तो उन विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा और फिर मेरिट आने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए अलग टीचर आएंगे।
विज्ञापन


ये जिले हैं शामिल
यह स्पेशल कोचिंग क्लासें जिला करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, पलवल, नूह, कैथल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ में ही लगाई जाएंगी।

विद्यार्थियों को कोचिंग लेने के लिए अपने अभिभावकों की लेनी होगी मंजूरी
स्पेशल क्लास में कोचिंग लेने के लिए विद्यार्थी को एक फार्म भरना होगा, जिसमें उस विद्यार्थी को अपनी सारी डिटेल भरनी होगी और साथ ही अपने माता-पिता के साइन भी कराने होंगे। उनकी मंजूरी पर ही उस विद्यार्थी को कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया की ओर से 11 जिलों में समर स्कूल स्पेशल कोचिंग क्लास लगाई जाएंगी। इसमें नि:शुल्क 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच विषय की कोचिंग दी जाएगी। करनाल में यह कोचिंग क्लास बस स्टैंड के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगेंगी। ये स्पेशल कोचिंग क्लास एक जून से 30 जून तक चलेंगी।
-मोहन मुंजाल, जिला गणित विशेषज्ञ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed