{"_id":"5a64de534f1c1b90268b5949","slug":"201516559955-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर ने गांव के दो व्यक्तियों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर ने गांव के दो व्यक्तियों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा वर्कर ने गांव के दो व्यक्तियों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)
क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा वर्कर ने दो व्यक्तियों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने भी महिला पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला ने कहा कि वह गांव में आशा वर्कर है और शाम के समय एक गर्भवती महिला को देखने जा रही थी। रास्ते में गांव के दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ कि और उसके साथ मारपीट की। उन लोगों ने शराब पी हुई थी। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस थाना पहुंचे। इस पक्ष के एक व्यक्ति ने कहा कि वह महिला अपने बेटे को पीट रही थी। जब बच्चे को पीटने से रोका तो वह गालियां देने लगी। पुलिस जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।