फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.95 lakh cheated on the pretext of getting a job

नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.95 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
2.95 lakh cheated on the pretext of getting a job
दुबई भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर तीन दोस्तों से 2.95 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विकास कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि सतबीर और निखिल उसके दोस्त हैं। वह अपने दोस्तों के साथ आरोपी दक्ष शर्मा व प्रेरणा से मिले थे। आरोपी ने दुबई भेजने के लिए एक व्यक्ति से 1.25 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने आरोपियों को 2.95 लाख रुपये दिए। आरोपी ने उन्हें टूरिस्ट वीजा दे दिया और कहा कि वह इस वीजा को वर्क वीजा में तब्दील करा देगा और अगले दिन नौकरी भी दिला देगा। वे तीनों 8 जनवरी 2022 को दुबई पहुंच गए थे। उन्हें एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया, जिसमें 25-30 व्यक्ति और थे। वह उन्हें नौकरी दिलाने की दिलाशा देता रहा, लेकिन नौकरी नहीं मिली। इसके बाद वे 14 फरवरी 2022 को भारत वापस आ गए। अब आरोपी रुपये नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed