फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.7 lakh cheated in the name of getting loan from bank

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगे 2.7 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
2.7 lakh cheated in the name of getting loan from bank
असंध के गांव पौपड़ा निवासी एक व्यक्ति को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 2.7 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चारों आरोपी कई माह तक पीड़ित के घर आते-जाते रहे। आरोपियों ने पीड़ित से सिंबल ठीक कराने के नाम पर उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करवा दिए और सिक्योरिटी के तौर पर पांच चेक ले लिए। जिसके बाद तीन बार में पीड़ित के खाते से एक लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए और नकद 30 हजार, 28 हजार और पांच हजार रुपये ले लिए। थाना असंध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रवि, रीना, सुदेश निवासी जिला जींद व अशोक निवासी असंध से नौ माह पहले उसकी जान पहचान हुई थी। एक दिन रवि ने बताया कि वह होम लोन दिलाता है। उसने कहा कि उसका भी होम लोन पास करवा दो। रवि ने कहा कि 30 हजार रुपये में तीन साल की आईटीआर तैयार करवानी पड़ेगी। उसने रवि को 30 हजार रुपये दे दिए। इसके अलावा रवि ने कहा कि बैंक ऑफिसर स्थलीय सत्यापन के लिए आएंगे। जिसके लिए खर्च जमा करवाना पड़ेगा। उसने कई बार में ऑनलाइन रवि को 28 हजार रुपये दे दिए। जनवरी में एक महिला उसके घर आई और कहा कि वह पिछली तारीखों में आईटीआर तैयार करती है। इसके बाद रवि अलग-अलग लोगों को यूको बैंक के बताकर उसके मकान का निरीक्षण करवाने लाता रहा और मकान के फोटो ले गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे कहा कि बैंक के अपने खाते में एक लाख से ऊपर की राशि जमा करवा दो ताकि उसका सिंबल सुधर जाए। उस समय उसके खाते में 44 हजार रुपये थे। उसने एक लाख रुपये और जमा करवा दिए। मई 2022 को रवि ने उसको फोन कर कहा कि उसका साढ़े पांच लाख रुपये का लोन पास हो गया है। दो दिन बाद रवि उसके घर आया और पांच खाली चेक पर हस्ताक्षर करा ले गया। 10 मई को रवि, रीना, सुदेश व अशोक उसके घर का नक्शा बनाने आए और अपनी डायरी में मकान का नक्शा तैयार किया और पांच हजार रुपये ले गए। इसके बाद 11 मई को रवि ने चेक लगाकर दो बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। 12 मई को फिर 40 हजार रुपये निकाल लिए। चारों आरोपियों ने उससे कुल 2.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed