फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   199 new case, one patient died

199 नया मामला, एक मरीज की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
199 new case, one patient died
करनाल। जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी कोरोना के 199 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई। इन पॉजिटिव केसों में पांच डॉक्टर, 33 विद्यार्थी, स्टाफ नर्स और एनडीआर के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। पिछले तीन दिनों से एनडीआरआई, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और सेक्टर-7 से कोरोना के मामले ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-7 और एनडीआईआई को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए पत्र भी लिखा हुआ है। इससे अलग आठ स्थानों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया हुआ है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव सात मरीज ठीक भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2241 सैंपल लिए गए।अब तक जिले में अब तक 654143 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 40712 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 39548 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 556 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 608 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

टपराना का रहने वाला था मृतक
कोरोना पॉजिटिव मृतक मरीज 38 वर्षीय टपराना का रहने वाला था। मेडिकल कॉलेज में वह 29 दिसंबर 2021 को पीलिया, पेट की बीमारी को लेकर आया था। दो जनवरी तक वह मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। तीन जनवरी को कोरोना टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव पाया गया। चार जनवरी को उसे आईसीयू में दाखिल कराया गया। सात जनवरी को मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बढ़ा रही है सख्ती, एसपी भी निरीक्षण में
रेड जोन में आने के बाद करनाल में सख्ती बढ़ गई है। शाम के छह बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक बाजार, दुकान बंद कराने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी गंगाराम पूनिया भी रात को निरीक्षण में करते हैं। वह सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों और अधिकारी से व्यवस्था की जानकारी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed