फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1973 registry and 1623 files stuck due to strike

Karnal News: हड़ताल से अटकी 1973 रजिस्ट्री व 1623 फाइलें

Sat, 20 Jul 2024 07:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 20 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
1973 registry and 1623 files stuck due to strike
करनाल। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण जिलेभर में 1973 रजिस्ट्री व 1623 फाइलें अटक गई हैं। जिले की पांच तहसीलों व तीन उप तहसीलों में 105 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत है। रजिस्ट्रियां न होने से राजस्व विभाग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। वहीं सरल केंद्र व ई दिशा केंद्र पर लोगों के काम नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन

इस बारे में सरल केंद्र के बाहर बैठे नंबरदारों का भी कहना है कि सरकार को जल्द से कर्मचारियों की मुख्य मांगों के बारे में कोई ठोस निर्णय लेकर हल करना चाहिए। ऐसे तो सरकार को रोजाना लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है तथा लोगों को भी आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएम विंडो पर नहीं हुई शिकायत
सरल केंद्र में सीएम विंडो की शिकायत लेकर दो दिन से आ रहा हूं लेकिन न तो कोई शिकायत लेने वाला है तथा न ही सरकार के पास कोई समाधान है। उनके बेटे के सिर पर पडोसियों ने तेजधार हथियार से हमला किया। पुलिस अधीक्षक ने भी जांच का आश्वासन दिया है। - विजय पाल, सूरज नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हो पाया रिन्यू
ड्राइविंग लाइसेंस की फाइल को लेकर पिछले पांच दिन से सरल केंद्र के चक्कर काट रहा हूं लेकिन रिन्यू की फाइल जमा न होने के कारण उनके लाइसेंस की तारीख निकल गई। अब पता नहीं कब जाकर फाइल जमा होगी, कितना जुर्माना लगेगा। डॉक्टरी जांच भी दोबारा होगी या वहीं चल जाएगी। - शेर सिंह, बजीदा जाटान

लर्निंग लाइसेंस की निकली तारीख
दो बार लर्निंग लाइसेंस बनवा चुका हूं लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन हो जाती है। पिछले वर्ष भी जिले से बाहर फेरी का काम करने के कारण फाइल जमा नहीं करवा पाया। इस बार भी कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते लर्निंग लाइसेंस एक्सपायर हो गया। अब पता नहीं कब जाकर लाइसेंस बनेगा। - अरूण

कर्मचारियों का रखना चाहिए ध्यान
जिले की पांच तहसीलों व तीन उप तहसीलों में कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है। इस कारण से सभी सरल केंद्रों, ई-दिशा केंद्रों व अत्योदय केंद्र पर लोगों के काम-काज नहीं हो पा रहे है। सरकार को कर्मचारियों के हितों को ख्याल में रखकर उनका जल्द समाधान करवाना चाहिए। - रोशन लाल, नंबरदार


रजिस्ट्रियां न होने से खाली बैठे नंबरदार
प्रदेशभर के कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल के चलते जिले में सरल व ई-दिशा केंद्र पर कामकाज ठप है। इस कारण से सरल केंद्र में रजिस्ट्री, डीड रजिस्ट्रेशन व जमाबंदी नकल का कामकाज भी नहीं हो पा रहा है। दिनभर नंबरदार भी सरल केंद्र के बाहर बैठकर चले जाते है। यहां आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - रामस्वरूप नंबरदार

पांच दिन से तहसीलों व उप तहसीलों में अटकी का ब्योरा
तहसील व उप तहसील
अटकी रजिस्ट्री
असंध

238
घरौंडा

288
इंद्री

308
करनाल

476
नीलोखेड़ी

326
बल्ला

105
निगदू

123
निसिंग

109
--------
पांच दिन में लंबित प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र

587
आय प्रमाणपत्र

337
रिहायशी प्रमाणपत्र
412
विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र
55
जन्म प्रमाणपत्र

232

बॉक्स
ड्राइविंग लाइसेंस
923
वाहन आरसी

817
जमाबंदी

732
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed