फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1920 students arrived to take the International Mathematical Olympiad selection exam

Karnal News: अतंरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड चयन परीक्षा देने पहुंचे 1920 विद्यार्थी

Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
1920 students arrived to take the International Mathematical Olympiad selection exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अतंरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में चयन के लिए मंगलवार को परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर सात परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1920 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 823 लड़के और 1097 लड़कियां शामिल हुईं। इस परीक्षा में सातवीं कक्षा से 11वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हुए।
परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि उत्कृष्ट गणितीय योग्यता वाले विद्यार्थियों का चयन कर विशेष कोचिंग देना रहा। परीक्षा में गणित विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने ही हिस्सा लिया है। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और 12 बजे संपन्न हुई। परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में ही चेक की जाएगी। इसके लिए पहले से अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतंरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए चयन परीक्षा का परिणाम बुधवार को ही जारी कर दिया जाएगा। जो विद्यार्थी अव्वल स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें सप्ताह में दो दिन उन विद्यार्थियों को गणित की कोचिंग दी जाएगी। - छत्रपाल, जिला गणित विशेषज्ञ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed