फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ीएम के विधानसभा क्षेत्र ने लिंगानुपात में स्वास्थ्य मंत्री के शहर पछाड़ा पाया दूसरा स्थान, सिरसा पहले स्थान

ीएम के विधानसभा क्षेत्र ने लिंगानुपात में स्वास्थ्य मंत्री के शहर पछाड़ा पाया दूसरा स्थान, सिरसा पहले स्थान

Thu, 17 Jan 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
ीएम के विधानसभा क्षेत्र ने लिंगानुपात में स्वास्थ्य मंत्री के शहर पछाड़ा पाया दूसरा स्थान, सिरसा पहले स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएम मनोहर लाल के विधानसभा क्षेत्र करनाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कारगर कदम उठाकर लिंगानुपात में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। 2018 की रिपोर्ट में 935 लिंगानुुपात से सिरसा ने पहला स्थान पाया है, करनाल सिर्फ एक अंक से पहला पायदान पाने में पीछे रह गया है।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के शहर की बात करें तो वह 916 लिंगानुपात के साथ 11वें स्थान पर है। यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में 22 जनवरी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। वहीं, जिला पानीपत 900 लिंगानुपात के साथ 17वें स्थान पर चला गया है। 2017 की बात करें तो करनाल का लिंगानुपात 923 था और प्रदेश में छठे स्थान पर था। पूरे प्रदेश के लिंगानुपात की बात करें तो प्रदेश में एक हजार लड़कों के पीछे 914 लड़कियां हैं।
विज्ञापन


करनाल में 12534 बेटियों ने लिया है जन्म
2018 जनवरी से लेकर दिसंबर तक करनाल जिले में 25 हजार 949 बच्चों ने जन्म लिया है, इनमें 13 हजार 415 बेटे और 12 हजार 534 बेटियां शामिल हैं। 2017 की बात करें तो उस दौरान जिले में 26 हजार 952 बच्चों ने जन्म लिया था। इनमें 12 हजार 926 बेटियां और 14 हजार 26 बेटे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी बचाओ एक लाख पाओ
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश गौरिया ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिलेभर में हो रहे भ्रूण लिंग जांच की गुप्त सूचना स्वास्थ्य विभाग को देकर बेटी बचाने में अपना सहयोग दे सकता है। इस समाज हित के काम के साथ-साथ वह विभाग से अच्छे पैसे भी कमा सकता है। सरकार भ्रूण लिंग जांच की गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति को रेड कामयाब होने के बाद एक लाख रुपये का पुरस्कार देती है। विभाग द्वारा गुप्तचरों की पहचान गुप्त रखी जाती है।

जानिए किस जिले में कितने बेटे व बेटियों ने लिया जन्म
जिला बेटे बेटियां टोटल लिंगानुपात
सिरसा 10782 10080 20862 935
करनाल 13415 12534 25949 934
जींद 10854 10058 20912 927
सोनीपत 13954 12902 26856 925
यमुनानगर 11736 10856 22592 925
कुरूक्षेत्र 8775 8112 16887 924
पंचकूला 6749 6220 12969 922
भिवानी 12823 11774 24597 918
नूंह 22843 20972 43815 918
फरीदाबाद 25214 23123 48337 917
अंबाला 9081 8315 17396 916
कैथल 9604 8801 18405 916
हिसार 17958 16402 34360 913
पलवल 13293 12118 25411 912
रेवाड़ी 9230 8421 17651 912
गुरुग्राम 27675 24930 52605 901
पानीपत 14235 12815 27050 900
महेंद्रगढ़ 6966 6254 13220 898
रोहतक 13608 12175 25783 895
फरीदाबाद 9027 8055 17082 892
झज्जर 6423 5621 12044 875
टोटल 274245 250538 524783 914

पीएनडीटी और एमटीपी के हुए है 51 मामले दर्ज
डॉ. राजेश गौरिया ने बताया कि जिले में पीएनडीटी एक्ट के तहत 31 मामले दर्ज कराए गए हैं और एमटीपी एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज कराए गए हैं। इनमें से पीएनडीटी एक्ट के तहत पांच व्यक्ति और एमटीपी एक्ट में दो व्यक्ति दोषी पाए गए हैं। पीएनडीटी में तीन डॉक्टरों का किया रजिस्ट्रेशन रद्द और तीन अल्ट्रासाउंड साउंड केंद्रों का भी रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है।



जिले में बेटियों को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस कार्य में लगी हुई है। सूचना मिलते ही झापेमारी की जाती है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। यही कारण है 2018 में लिंगानुपात में करनाल दूसरे स्थान पर है।
-डॉ. राजेश गौरिया, डिप्टी सीएमओ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed