फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तंवर ने साधा इनेलो-बसपा गठनबंधन पर निशाना, कहा, कर्नाटक चुनाव के बाद की तस्वीर से लगता है कि बहन जी कांग्रेस के साथ हैं

तंवर ने साधा इनेलो-बसपा गठनबंधन पर निशाना, कहा, कर्नाटक चुनाव के बाद की तस्वीर से लगता है कि बहन जी कांग्रेस के साथ हैं

Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
तंवर ने साधा इनेलो-बसपा गठनबंधन पर निशाना, कहा, कर्नाटक चुनाव के बाद की तस्वीर से लगता है कि बहन जी कांग्रेस के साथ हैं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रदेश में इनेलो और बसपा के गठबंधन पर न केवल निशाना साधा बल्कि इस गठबंधन के टूटने के भी संकेत दिये। तंवर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद की तस्वीर से लगता है कि बसपा सुप्रीमो मायावती कांग्रेस के साथ हैं। हालांकि, तंवर ने ये भी कहा कि कांग्रेस कमजोर नहीं है, जो गठबंधन करे, लेकिन इनेलो और बसपा की विचारधारा और कार्यशैली में कोई समानता नहीं है, इसलिए यह कोई गठबंधन लंबा चलने वाला नहीं हैं।
तंवर रविवार करनाल की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस के एससी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। तंवर ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और लोग अब कहने लगे हैं कि अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। तंवर ने कहा कि दलितों पर जितने अपराध भाजपा सरकार में हुए हैं, इतने कभी नहीं हुए। न दलितों की बेटियां सुरक्षित हैं और न ही उनके घर। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। तंवर ने कहा कि लोगों को जगाने के लिए ही वे संविधान बचाओ रैली कर रहे हैं। संविधान बचाओ यात्रा हर गांव, ब्लॉक तथा जिला स्तर पर निकालनी होगी। अभियान का शंखनाद राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून से गांव चौटाला से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही साइकिल यात्रा का पहिया भी लगातार चलेगा, जब तक विरोधियों का सफाया नहीं हो जाता। इस मौके पर रणजीत चौटाला, पूर्व सांसद ईश्वर सिंह, पूर्व मत्री बिल्लू कादियान, पंकज पूनिया, डॉ. सुनील पंवार, वीरेंद्र लांबरा, तरूण भंडारी, दीपक अत्री, नीटू मान आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस में जो भी आता है राहुल गांधी के नेतृत्व में आता है
एकता शक्ति पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र मराठा द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि पहले उन्हें मराठा की जानकारी नहीं थी। उनके कहने का मतलब ये भी नहीं था। कांग्रेस पार्टी में जो भी आता है, उसका स्वागत है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है, इसलिए जो भी पार्टी में आता है, राहुल गांधी के नेतृत्व मेें आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed