फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दुकान का शटर बंद कर छुरे से रेता था ट्रक ड्राइवर व सहायक, वारदात के बाद आपस में बांटे थे रुपये

दुकान का शटर बंद कर छुरे से रेता था ट्रक ड्राइवर व सहायक, वारदात के बाद आपस में बांटे थे रुपये

Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर बंद कर छुरे से रेता था ट्रक ड्राइवर व सहायक, वारदात के बाद आपस में बांटे थे रुपये
दुकान का शटर बंद कर छुरे से रेता था ट्रक ड्राइवर और क्लीनर का गला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सोनीपत के खरखौदा निवासी ट्रक ड्राइवर राम मुकुट और उसके सहायक अशोक की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए छुरा और मृतक का पर्स आदि बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पहले आरोपियों ने दोनों को शराब पिलाई और फिर उनसे 95 हजार रुपये छीने थे। जब ट्रक ड्राइवर और सहायक ने विरोध किया तो आरोपियों ने रुपयों के लालच में आकर मीट की दुकान का शटर बंद किया और छुरे से उनका गला रेत दिया।
किसी को मामले की भनक न लगे इसलिए उन्होंने ट्रक चालक और क्लीनर के हाथपांव बांध दिए और बाइक पर ले जाकर ट्रक चालक को सलारू गांव के समीप दो फुट के गहरे गड्ढे में दबा दिया और क्लीनर को नहर में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने 95 हजार रुपयों को आपस में बांट लिया था। मामले को लेकर सदर थाना में डीएसपी राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनके साथ सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा और रंबा चौकी प्रभारी बख्शा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएसपी राजीव ने बताया कि मामले में दो और आरोपी दरड़ निवासी सोनी और गुरविंद्र को मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दरड़ निवासी जयकुमार पहले ही पुलिस रिमांड पर चल रहा है और एक नाबालिग आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पांच जनवरी को सलारू गांव के पास पुलिस को दो फीट के गहरे गड्ढे में हाथपांव बंधे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसका तेजधार हथियार से गला रेता हुआ था। पुलिस को इस मामले में एक ओर व्यक्ति पर शक है जो इन आरोपियों के साथ मिला हुआ है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। मेरठ रोड से पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी और उन्हें रिमांड पर लेगी। मामले में पुलिस ने एक छुरा और ट्रक चालक राम मुकुट के जुते और पर्स बरामद किए हैं। अभी पुलिस को इन आरोपियों से एक और छुरा, बाइक आदि भी बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed