फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

Wed, 17 Jan 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरने से युवक की मौत
सचखंड एक्सप्रेस से गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। (करनाल)
करनाल से पानीपत जा रही ट्रेन सचखंड एक्सप्रेस से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर करनाल जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। जानकारी मुताबिक गांव बस्तली निवासी सुमित (24) सचखंड एक्सप्रेस में करनाल से पानीपत जा रहा था। हसनपुर क्रॉसिंग के पास दरवाजे के पास खड़े सुमित का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। जीआरपी जांच अधिकारी हवा सिंह ने बताया कि सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed