फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ओसवाल पंप की फैक्टरी में भीषण आग, 101 नंबर पर फोन किया तो जवाब मिला, हमारी हड़ताल है, हम नहीं आ नहीं सकते

ओसवाल पंप की फैक्टरी में भीषण आग, 101 नंबर पर फोन किया तो जवाब मिला, हमारी हड़ताल है, हम नहीं आ नहीं सकते

Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ओसवाल पंप की फैक्टरी में भीषण आग, 101 नंबर पर फोन किया तो जवाब मिला, हमारी हड़ताल है, हम नहीं आ नहीं सकते
करनाल।
विज्ञापन

तेज आंधी के बाद कुटेल स्थित ओसवाल पंप लिमिटेड कंपनी की फैक्टरी में देर रात आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी है। जब तक फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों को आग का पता चला तब तक तेज आंधी की वजह से आग भीषण रूप ले चुकी थी। आग लगने की वजह से फैक्टरी में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हद तो यह रही की पीड़ित आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 101 नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने सहायता करने से साफ मना कर दिया।
ओसवाल पंप लिमिटेड के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि रविवार रात में उनके पास फैक्टरी से एक कर्मचारी का फोन आया और उन्होंने आग लगने की सूचना दी। जब वे करनाल स्थित अपने निवास से कुटेल पहुंचे तो तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड के लिए करनाल फायर ब्रिगेड में फोन किया तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने फोन तो उठा लिया पर सहायता करने से साफ मना कर दिया। बकौल राजीव उन्होंने कहा कि फायर कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं, ऐसे में वे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए नहीं भेज सकते आप खुद ही कोई व्यवस्था करें। इसके बाद उन्होंने घरौंडा फायर ब्रिगेड कार्यालय से सहायता मांगी तो उन्होंने वहां से एक गाड़ी भेज दी और आग पर काबू पाया। राजीव ने कहा है कि यदि समय रहते उन्होंने फायर ब्रिगेड की सुविधा मिल जाती तो उनका नुकसान कम होता।
विज्ञापन

रविवार देर सायं तेज आंधी की वजह से आग ने भीषण रूप लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राजीव ने बताया कि उनकी फैक्टरी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आगे फैलती चली गई और ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीनें और तैयार और कच्चा माल जलकर खाक हो गया। आग की वजह से फैक्टरी का पुराना रिकॉर्ड भी जल गया है। राजीव ने बताया कि यदि उन्हें घरौंडा फायर ब्रिगेड से सहायता न मिलती तो आग फैक्टरी के साथ-साथ ऑफिस को भी चपेट में ले लेती। हालांकि ऑफिस तक आग पहुंच चुकी थी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed