फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं : बाबा राम सिंह महाराज

शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं : बाबा राम सिंह महाराज

Tue, 05 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं : बाबा राम सिंह महाराज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मॉडल टाउन स्थित निर्मल धाम में शिक्षक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष से पहुंचे महंत बाबा राम सिंह महाराज ने संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म व संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाबा राम सिंह ने कहा कि युगों से अध्यापक राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान निभाता आया है। शिक्षकों के कठिन परिश्रम की बदौलत ही भारत दुनिया का मार्गदर्शन करता रहा या यूं कहें कि भारत को विश्व गुरू बनाने में शिक्षकों का ही अपना अहम योगदान रहा। उनके साथ संत बाबा जोधसिंह जी महाराज भी साथ रहे। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने भी पहुंच कर महाराज से आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर निदेशक सुरजीत सिंह भट्टी, सुभाष चन्द्र गांधी, डा. केएल डांग, केएल तनेजा, प्रधानाचार्या गुरविंद्र कौर तुली, कविता अरोड़ा, सारिका, सोनिया गाबा व अनेक अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed