फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   181 new cases were found including three scientists, four doctors, three pharmacists and 25 students.

तीन वैज्ञानिक, चार डाक्टर, तीन फार्मासिस्ट और 25 विद्यार्थी समेत 181 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
181 new cases were found including three scientists, four doctors, three pharmacists and 25 students.
करनाल। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना के 181 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएजीआर) के तीन वैज्ञानिक, 25 विद्यार्थी, तीन फार्मासिस्ट व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर शामिल हैं। बता दें कोरोना पॉजिटिव केसों में रविवार को कोरोना के 17 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में कोरोना के 772 सक्रिय मरीज हैं। वहीं जिला पुलिस ने बिना मास्क के सड़कों पर घूमने वाले 168 लोगों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले के लोग कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने की बजाया लापरवाही बरत रहे हैं। सेक्टर-12 और कर्ण गेट पर लगने वाला संडे बाजार पाबंदी के बाद भी लगाया गया। रविवार सुबह ही इन बाजारों में फड़ी लगाने के लिए लोग मौके पर पहुंच गए थे हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और बिना मास्क लगाए लोगों के चालान कर वापस लौट गई। इसके बाद शाम तक लोगों ने फड़ी लगाकर सामान बेचा हालांकि इन लोगों की संख्या पहले से काफी कम थी। यदि लोगों द्वारा ऐसे ही लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में कोरोना के केस कई गुणा हो सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

24 घंटे में लिए गए 1858 सैंपल
पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1858 सैंपल लिए गए हैं। वहीं अभी तक जिले के हालात की बात करें तो अभी तक जिले में 656001 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 40893 व्यक्ति पॉजिटिव आए थे, इनमें से 39548 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में कोरोना के कारण मरने वाले लोगों की संख्या भी 556 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव आए 48 लोगों को नहीं लगी वैक्सीन
रविवार को कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों में 48 व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था। वहीं, 120 ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्होंने दोनों टीके लगवाए थे। 13 व्यक्ति ऐसे भी हैं जिन्होंने एक ही डोज लगवाई हुई है। इनमें से 178 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक पॉजिटिव मरीज नागरिक अस्पताल में दाखिल है तो वहीं दो मरीज प्राइवेट अस्पताल में हैं।

ऐसे बढ़ी कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या
तारीख पॉजिटिव केस
एक जनवरी 6
दो जनवरी 10
तीन जनवरी 33
चार जनवरी 44
पांच जनवरी 75
छह जनवरी 107
सात जनवरी 142
आठ जनवरी 199 एक मरीज की मौत
नौ जनवरी 181
वर्जन
कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में विभिन्न सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य केंद्रों व मोबाइल वैन की टीम द्वारा कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। लोगों से अपील है कि टीकाकरण करवाएं, मास्क पहनकर रखें, एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें।
डॉ.योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल।
-कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण आवश्यक है। जो भी लोग पाबंदी के बावजूद बाजार खोलकर गाइड लाइन का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-निशांत कुमार यादव, उपायुक्त करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed