फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विद्यार्थी प्रश्न का जितना उतर सही देगा बोर्ड से मिलेंगे उतने ही अंक

विद्यार्थी प्रश्न का जितना उतर सही देगा बोर्ड से मिलेंगे उतने ही अंक

Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी प्रश्न का जितना उतर सही देगा बोर्ड से मिलेंगे उतने ही अंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा बोर्ड ने इन विद्यार्थी राहत देते हुए मॉडरेट मार्किंग शुरू की है। अब परीक्षा के पूछे गए प्रश्न का विद्यार्थी जितना उत्तर सही देगा उस उत्तर के उतने ही अंक दिए जाएंगे। अब सीबीएसई की तर्ज पर उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन होगा।
बता दें सात-आठ मार्च से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिले में करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम लगातार गिर रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद बोर्ड परीक्षार्थी सीबीएसई की तरह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। परीक्षा परिणाम कम आने से बोर्ड की मूल्यांकन नीति की आलोचना भी हुई थी। इसी कारण इस बार मूल्यांकन कार्य में भी बदलाव करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ये होती है मॉडरेट मार्किंग
मार्किंग के तहत छात्र ने जिस सवाल का जवाब दिया है वह सवाल जितना ठीक होगा, उस विद्यार्थी को उतने ही अंक मिलेंगे, क्योंकि यही अंक पास प्रतिशत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन इससे पहले हरियाणा बोर्ड में यदि विद्यार्थी का आधा उत्तर सही होता था तो उसके अंक नहीं मिलते थे। जिस कारण विद्यार्थियों के अंक कम आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बढ़ेगा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट
इस मार्किंग से हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, सीबीएसई के रिजल्ट से उपर जा सकता है। क्योंकि रिजल्ट को बेहतर करने के लिए हरियाणा बोर्ड की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में दसवीं और बारहवीं के जो छात्र किसी भी विषय में कमजोर हैं उन पर शिक्षकों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। ताकि परीक्षा से पहले उनकी तैयारी बेहतर हो सके। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं देने और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों से तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं।



हरियाणा विद्यालय बोर्ड ने इस बार मॉडरेट मार्किंग का निर्णय लिया है। जिस विद्यार्थी का जितना उत्तर सही होगा उसे उतने अंक मिलेंगे। इससे विद्यार्थियों को रिजल्ट भी बेहतर आएगा। अकसर देखा जाता था कि सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट बेहतर आता था लेकिन इस बार हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट बेहतर आएगा।
-सुशील कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed