{"_id":"5a6236a34f1c1b8c268b5518","slug":"161516385955-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वालिंटियर पु लिस की आंख व कान बनकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वालिंटियर पु लिस की आंख व कान बनकर करें काम
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की आंख, कान बनकर काम करें महिला वॉलेंटियर
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
डीएसपी राजकुमार वालिया ने कहा कि महिला पुलिस वॉलेंटियर शिक्षण संस्थानों, गली-मोहल्लों, गांव और वार्डों में पुलिस की आंख, कान बनकर काम करें। साथ ही महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले छोटे से छोटे अपराधों की सूचना पुलिस तक पहुंचाए, ताकि हर अपराधी को सजा मिल सके। उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय करनाल राजकुमार वालिया शुक्रवार को थाना घरौंडा में महिला पुलिस वॉलेंटियर को ग्राउंड लेवल पर कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। डीएसपी वालिया ने कहा कि सभी महिला पुलिस वॉलेंटियर कमजोर, पीड़ित और दबी महिलाओं की आवाज बनकर अपना कार्य करें, अपने आसपास और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1091 के संबंध में जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई नशा करता दिखाई दे, जिसके इरादे ठीक न हों, उनके संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दें। वालिया ने कहा कि यदि आपके सामने किसी प्रकार की कोई परेशानी आए तो सीधी सूचना उन तक पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं अपराध संबंधी सूचनाओं की जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। डीएसपी ने कहा कि गांव और वार्ड स्तर पर भी महिला कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिससे महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। डीएसपी वालिया ने कहा कि जो महिला पुलिस वॉलेंटियर महिलाओं और बच्चों के हित के लिए कार्य करेंगी, उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस मौके पर थाना घरौंडा निरीक्षक हरजिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।