{"_id":"5d11203b8ebc3e2b022c2f7d","slug":"1561403433112019-karnal-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के नवदीप का वर्ल्ड कप 2019 में नेट गेंदबाज के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के नवदीप का वर्ल्ड कप 2019 में नेट गेंदबाज के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करनाल के तरावड़ी के रहने वाले क्रिकेटर नवदीप सैनी का वर्ल्ड कप 2019 में नेट गेंदबाज के लिए चयन हुआ है। बता दें कि क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की पैर की मांसपेशियों की चोट के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम के सलाह दी है। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए भारत 'ए' टीम के नियमित सदस्य नवदीप सैनी को नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया है। सैनी शुरुआती स्टैंडबाई सूची का हिस्सा थे। रविवार को उन्हें सूचना मिली थी, इसके तुरंत बाद ही वे इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। करनाल के तरावड़ी निवासी पिता अमरजीत सैनी के अनुसार, नवदीप भारतीय टीम में एकमात्र नेट गेंदबाज हैं। 26 वर्षीय सैनी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और उन्होंने 21 वर्ष की उम्र में 2013-14 के रणजी सत्र के दौरान दिल्ली की तरफ से डेब्यू किया था।
आईपीएल 2019 में टीम इंडिया के उभरते सितारों में रहे शुमार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2019 खेलने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी टीम इंडिया के उभरते सितारों में शुमार हैं। जो अब आगे चल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।