{"_id":"5a64dab14f1c1ba1268b5ae1","slug":"151516559025-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन शहर में दौड़ी सिटी बसे, कम रहे यात्री, ऑटो व रिक्शा से सस्ता है सिटी बस का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन शहर में दौड़ी सिटी बसे, कम रहे यात्री, ऑटो व रिक्शा से सस्ता है सिटी बस का सफर
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दौड़ीं सिटी बसें, कम रहे यात्री, ऑटो और रिक्शा से सस्ता है सिटी बस का सफर
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीएम मनोहर लाल द्वारा शनिवार को सिटी बसों को हरी झंडी देने के बाद रविवार को सुबह छह बजे से बसें रूटों पर चली, लेकिन इन बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। क्योंकि रविवार होने के कारण पहले से ही यात्री कम थे और दूसरा अभी सभी लोगों को सिटी बस शुरू होने की जानकारी नहीं है। सिटी बसों में सफर करने वाले यात्रियों से बात कि तो सिटी बस को लेकर वे काफी उत्साहित थे। दावा है कि सिटी बस का किराया ऑटो और रिक्शा से कम है। क्योंकि ऑटो और रिक्शा चालक कम से कम दस रुपये लेते है चाहे उस व्यक्ति को एक किलोमीटर जाना हो या पांच किलोमीटर। लेकिन सिटी बस में किलोमीटर के अनुसार किराया निर्धारित किया हुआ है। जो पांच रुपये से शुरू है। ऐसे में लोगों को सिटी बस में सफर करना ऑटो व रिक्शा से सस्ता पड़ेगा। बता दें शहर में छह सिटी बसें चल रही है। इनमें तीन बसें एसी और तीन बसे नॉन एसी है। इन बसों के चलने का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक है।
एसी बसों का किराया है डबल
नगर निगम द्वारा तीन एससी और तीन नॉन एससी बस चलाई गई है। जिनकी टिकट के रेट भी अलग-अलग है। नॉन एसी बसों में हर पांच किलोमीटर पर पांच रुपये किराया है। दूसरी ओर एसी बस में नॉन एसी बस से डबल किराया है। एसी बस में हर पांच किलोमीटर पर दस रुपए किराया है। यानी एक से पांच किलोमीटर तक पांच रुपये किराया, दस किलोमीटर तक दस रुपये है।
ये हैं रूट्
पहला रूट - जिला जेल से लेकर बुढ़ाखेड़ा तक
दूसरा रूट - पाल नगर से लेकर शुगर मिल तक
तीसरा रूट- कमेटी चौक से रेलवे स्टेशन तक,
बस स्टैंड से एनडीआरआई चौक और बलड़ी बाईपास तक।
रोडवेज की देखरेख में चल रही है ये बसें
सिटी बस नगर निगम ने शुरू की है। लेकिन ये बसे रोडवेज की देखरेख में चल रही है। रोडवेज ही ड्राइवर, परिचालक की ड्यूटी लगाएगा और परिचालक टिकट काटेंगे। उसकी पूरी जानकारी व कैश रोडवेज में ही जमा कराएंगे।