फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिलास्तरीय खेलों में असंध के खिलाड़ी छाए

जिलास्तरीय खेलों में असंध के खिलाड़ी छाए

Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय खेलों में असंध के खिलाड़ी छाए
जिलास्तरीय खेलों में असंध के खिलाड़ी छाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को पहले दिन कड़े मुकाबले हुए। इसमें असंध ब्लॉक के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 9 मेडल झटके, जबकि करनाल 5 मेडल लेकर दूसरे नंबर पर रहा। घरौंडा को 2 व निसिंग ब्लॉक के हिस्से में महज एक पदक ही आया। एथलेटिक्स में नीलोखेड़ी व इंद्री के खिलाड़ी पदक नहीं जीत पाए। अंडर-17 खो-खो में नीलोखेड़ी को हराकर इंद्री ने अपना खाता खोला। लेकिन पहले दिन नीलोखेड़ी ब्लॉक के खिलाड़ी कोई पदक हासिल नहीं कर पाए। वहीं, अंडर-17 बास्केटबॉल में असंध ने निसिंग ब्लॉक की टीम को हराया। अंडर-17 कबड्डी में घरौंडा ने इंद्री ब्लॉक की टीम को मात दी। अंडर-17 खो-खो में इंद्री ने नीलोखेड़ी की टीम को हराया। अंडर-17 फुटबॉल में असंध ने नीलोखेड़ी ब्लॉक की टीम को हराया, इसी प्रकार अंडर-19 बास्केटबॉल में करनाल ने नीलोखेड़ी की टीम को पराजित किया। अंडर-19 कबड्डी में करनाल ने घरौंडा ब्लाक की टीम को मात दी। अंडर-19 खो-खो में निसिंग ने करनाल ब्लॉक की टीम को पराजित किया। इसी प्रकार, अंडर-19 फुटबॉल में करनाल ने 5-0 से नीलोखेड़ी ब्लॉक की टीम को और अंडर-19 असंध ने निसिंग ब्लॉक की टीम को 3-0 से कड़ी मात दी।
बाक्स
दो दिन लड़कियों के मुकाबले होंगे
चार दिन चलने वाली प्रतियोगिता में पहले दो दिन लड़कों के मैच होंगे। अंडर-17 व अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले 19 व 20 अगस्त को स्टेडियम में होंगे। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह बीईओ सपना जैन ने की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कुंजपुरा के राजकीय स्कूल की प्रिंसिपल उमा रेढू, दहा की प्रिंसिपल दीक्षा भट्ट व एईओ परमजीत कौर ने
विज्ञापन

भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खेल कमेटी में शामिल रणबीर सिंह, बलवंत सिंह, रोशन लाल, रविंद्र, संगीता, बलराज, नरेंद्र, अविनाश, देवेंद्र,
कमल, कुलबीर, विकास, शैलेंद्र, राकेश, भूपिंद्र व सुरेश कुमार आजाद ने प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाई।
बाक्स
अंडर-17 आयु वर्ग के परिणाम
खेल प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर रेस अमन करनाल हिमांशु निसिंग रोबिन असंध
200 मीटर रेस अमन करनाल भीम असंध जयदीप असंध
400 मीटर रेस सागर निसिंग अभिषेक असंध ध्रुव करनाल
बाक्स
अंडर-19 में यह रहे विजेता
खेल प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर रेस हरमेक असंध दीपेश घरौंडा अंकुश असंध
200 मीटर रेस हरमेक असंध अमनदीप घरौंडा रोहित करनाल
400 मीटर रेस अंसुल करनाल शुभम घरौंडा हेमंत असंध
बाक्स
विजेता खिलाड़ियों को भेंट की किट
बल्ला। असंध में आयोजित ब्लाक स्तरीय स्कूली खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्ला के दर्जनों खिलाड़ियों के ग्राम पंचायत की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट किट भेंट की गई। सरपंच दिलावर सिहं मान ने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले विधार्थी शारिरिक, मानसिक एवं चरित्रवान बनते हैं। इस अवसर पर ब्लाक स्तर पर प्रथम आने वाले एमडीसिनियर सेकंडरी स्कूल बल्ला की अडंर 19 नेशनल स्टाईल कबड्डी, अडंर 17 में तीन हजार एवं 5 हजार मीटर रेश अंडर 17 में सर्कल एवं नैशनल स्टाईल कब्ड्डी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एवं प्रथम आने वाले बच्चों को सम्मानित कर जिला स्तर पर प्रथम आने की कामना की। इस अवसर पर सरपंच दिलावर मान, डीपी सुरेश, पीटीआई बलबीर, राज सिंह सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed