{"_id":"673fbfa98e7a5334240408f4","slug":"15-out-of-27-complaints-received-in-the-camps-were-resolved-karnal-news-c-18-knl1008-523845-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिविरों में आई 27 में 15 शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिविरों में आई 27 में 15 शिकायतों का समाधान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम और अन्य स्थानीय निकायों व खंड कार्यालयों में वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में कुल 27 शिकायतें आईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 12 शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
नगर निगम करनाल के कार्यालय में निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में लगे शिविर में 11 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। ये सभी शिकायतें नाम संशोधन व संपत्ति कर को लेकर थीं जबकि शेष 6 शिकायतें संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दिया गया है।
घरौंडा व इंद्री नगर पालिका कार्यालय में एक एक शिकायत आई, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। असंध में दो शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी व निसिंग नगर पालिका कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय करनाल में 11 शिकायतें आई, जिनमें से छह शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, पांच शिकायतें अभी लंबित हैं। घरौंडा बीडीपीओ कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई जो अभी लंबित है। अन्य बीडीपीओ कार्यालयों में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।