फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   142 operations so far in surgical week

Karnal News: सर्जिकल सप्ताह में अब तक 142 ऑपरेशन

Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
142 operations so far in surgical week
करनाल।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में चल रहे सर्जिकल सप्ताह मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। हर रोज सामान्य से दोगुना तक ऑपरेशन किए जा रहे हैं। लेकिन रविवार को ऐसा नहीं था। अवकाश के कारण अस्पताल में पूरे दिन में केवल दो इमरजेंसी ऑपरेशन ही किए गए। सर्जिकल सप्ताह के पहले तीन दिनों में अस्पताल में कुल 135 सर्जरी की गईं। शनिवार रात और रविवार को किए ऑपरेशन को मिलाकर अब तक कुल 142 सर्जरी की जा चुकी हैं
नोडल इंचार्ज डॉ. मुनीष ने बताया कि सर्जिकल सप्ताह के तहत रविवार को सामान्य सर्जरी नहीं बल्कि इमरजेंसी केस देखे गए। रात में भी इमरजेंसी में जो केस आएंगे उन्हें तत्काल रूप से देखा जाएगा। शनिवार दोपहर 3 बजे के बाद से रविवार सुबह 9 बजे तक कुल पांच ऑपरेशन किए गए। इनमें तीन मेजर और दो माइनर सर्जरी शामिल रहीं। ईएनटी विभाग के दो मेजर और दो माइनर ऑपरेशन किए गए। रविवार को ऑपरेशन थिएटर में सामान्य गतिविधियां बंद रहीं। सीमित स्टाफ और अवकाश व्यवस्था के चलते केवल इमरजेंसी मामलों को ही प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन

- सबसे अधिक ईएनटी के ऑपरेशन
ऑर्थो, ईएनटी, गायनी, जनरल सर्जरी और नेत्र विभाग में बड़ी संख्या में ऑपरेशन किए गए हैं। शुक्रवार रात और शनिवार को लगातार ऑपरेशन से वेटिंग में भी कुछ हद तक कमी आई। सर्जिकल सप्ताह में सबसे अधिक ईएनटी ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed