{"_id":"5c017e17bdec2241703a55ae","slug":"141543601687-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर पुलिस-पुलिस कहकर बदमाशों ने ट्रक चालकों को मारा रिवाल्वर का बट, लूटे सात हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर पुलिस-पुलिस कहकर बदमाशों ने ट्रक चालकों को मारा रिवाल्वर का बट, लूटे सात हजार रुपए
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर दिन प्रति दिन रिवाल्वर के बल पर लूटपाट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बदमाश रात में ट्रक चालकों व बाइक सवारों के साथ लूटपाट करते हैं। गुरुवार की रात को भी तीन बदमाश पुलिस-पुलिस कहकर दो ट्रक चालकों से सात हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इन बदमाशों ने रिवाल्वर का बट मारकर उन्हें घायल भी कर दिया था। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को दी शिकायत में तेजबीर गोहाना निवासी ट्रक चालक ने बताया कि जीटी रोड पर दाना पानी ढाबे के समीप उसके दोस्त मनजीत का ट्राला खराब हो गया था। वह भी अपने ट्रक को उसके पास ले गया और उसके ट्रॉले में बैठकर उसक मदद करने लगा। इतने में तीन युवक पुलिस-पुलिस कहते हुए आए। उनके हाथ में रिवाल्वर भी थी। उन्होंने आते ही उनके सिर पर रिवाल्वर का बट मारा और मारपीट करनी शुरू कर दी। तीनों बदमाश उन से सात हजार रुपये लूटकर ले गए।