{"_id":"5c017e13bdec2241891ed56d","slug":"141543601683-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपए में गर्भपात करने वाली महिला को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार रुपए में गर्भपात करने वाली महिला को भेजा जेल
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांधी नगर में पांच हजार रुपये गर्भपात की गोलियां देने वाली आरोपी महिला अंजू को सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला मंजू कई वर्षों से यह कार्य करती थी। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंजू के घर छापेमारी की थी, लेकिन उस दौरान मंजू बच गई थी। गौरतलब है कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र को सूचना मिली थी कि करनाल की गांधी नगर की गली नंबर एक में मंजू नामक महिला गर्भपात करती और गोलियां देती है। सूचना मिलने के बाद कुरुक्षेत्र की टीम ने करनाल सिविल सर्जन में संपर्क किया। यहां से डिप्टी सिविल सर्जन करनाल डॉ. राजेश गौरिया, डिप्टी सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र डॉ. आरके सहाय, डॉ. क्रांति, डॉ. मनोज रंगा व सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर परमिंद्र मलिक की टीम ने संयुक्त रूप से महिला को पकड़ने के लिए प्लानिंग तैयार की। टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर मंजू के पास भेजा। महिला ग्राहक ने टीम द्वारा दिए गए पांच हजार रुपये मंजू को गर्भपात कराने के नाम पर दिए, पैसे लेने के बाद टीम ने रंगे हाथों उसको पकड़ लिया था। मौके से काफी संख्या में एमटीपी किट, अंग्रेजी दवाईयां मिली थी।