फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जब बालीवुड हरियाणवी को अपना सकता है तो हम क्यों नहीं : सतीश कौशिक

जब बालीवुड हरियाणवी को अपना सकता है तो हम क्यों नहीं : सतीश कौशिक

Tue, 20 Mar 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
जब बालीवुड हरियाणवी को अपना सकता है तो हम क्यों नहीं : सतीश कौशिक
जब बॉलीवुड हरियाणवी को अपना सकता है तो हम क्यों नहीं : सतीश कौशिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जब बॉलीवुड के लोग हरियाणवी को फिल्मों में लेकर फिल्म इंडस्ट्री में छा सकते हैं, तो हम क्यों नहीं। दंगल में आमिर खान और सुलतान में सलमान खान से लेकर तन्नू वेस्डस मन्नू में हरियाणवी बोली छाई है। उन्होंने कहा कि दमेरा शुरू से ही एक सपना है कि हरियाणा में पंजाब, तमिल और तेलगू फिल्मों की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री तैयार हो। मुझे लगा कि ये सही वक्त है हरियाणा के कलाकारों को तराशने का और उन्हें मंच देने का। इसलिए मैं हरियाणा बेस्ट फिल्म बना रहा हूं। इसमें 80 प्रतिशत कलाकार हरियाणा से हैं। गायक से लेकर लेखक तक हरियाणा के लिए गए हैं।
सतीश कौशिक ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने को लेकर जल्द ही हरियाणा सरकारी फिल्म पॉलिसी ला रही है। उम्मीद है कि इसके बाद से कलाकारों के लिए संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म ‘छौरियां छोरों से कम नहीं’ की शूटिंग के लिए करनाल आए हैं। सिविल लाइन थाने में शूटिंग के दौरान सतीश कौशिक से ‘अमर उजाला’ ने विस्तार से बातचीत की। बता दें कि इस फिल्म में करनाल का बेटा शिवम शर्मा (कबीर) भी अहम रोल में दिखाई देगा। एक सवाल के जवाब में सतीश कौशिक ने बताया कि ये फिल्म उन पिताओं के लिए है, जो अपनी बेटियों को पढ़ाने के खिलाफ हैं, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटी पिता के न चाहते हुए भी पढ़ती है और आईपीएस बनती है। इससे उसके पिता शर्मिंदा होते हैं। करनाल के कलाकार शिवम शर्मा ने बताया कि सतीश कौशिक से हरियाणा को बहुत आशा है, वे इस पर खरा उतरेंगे। हरियाणवी फिल्म बनाने का उनका संकल्प, हरियाणवी कलाकारों के लिए संजीवनी के रूप में साबित होगा।
विज्ञापन

बाक्स
विधि देशवाल और विकास का गीत होगा शामिल
कौशिक ने बताया कि फिल्म में मेरे यार सुदामा रै फेम विधि देशवाल का भी एक गाना शामिल किया गया है। इसके साथ ही हट जा ताऊ पाछे ने... के गायक विकास कुमार और गजेंद्र फौगाट के भी गाने शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा, राजू पंजाबी, जान्वी सांगवान, अमर कटारिया को लिया गया है। सतीश कौशिक ने बताया कि इस फिल्म की 50 प्रतिशत तक शूटिंग पूरी हो चुकी है। सितंबर माह तक ये रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पालिसी में बहुत कुछ होगा
हरियाणा के लिए फिल्म पॉलिसी बनाने को लेकर बनाई गई कमेटी के को-चेयरमैन सतीश कौशिक ने बताया कि उन्हें अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। फिल्म पॉलिसी में कलाकारों के लिए बहुत कुछ होगा। इसमें हमारी तरफ से सुझाव दिया गया है कि हर हरियाणावी फिल्म को प्रदेश के सिनेमा घरों में दिखाना जरूरी किया जाए। इंडस्ट्री को बढ़ावा और पर्यटन को बढ़ावा देने का भी सुझाव दिया गया है। कौशिक ने बताया कि उनकी कंपनी खुद हरियाणा के कलाकारों पर फोकस कर रही है। एक साल में तीन हरियाणवी फिल्म बनाएंगे, ताकि हरियाणवी बोली पर्दे पर छा सके। इससे हरियाणा में रोजगार की संभावनाएं बंढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed