फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: Admission can be done in the school where the student is studying

134ए : जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ रहे वहां भी हो सकेगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
134A: Admission can be done in the school where the student is studying
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए की प्रक्रिया इस बार चालू सत्र में शुरू कर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को दाखिलों में राहत दी है। विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, उस स्कूल को भी वे नियम के तहत दाखिले के लिए आवेदन फार्म में विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। जबकि अब तक जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ रहा होता था, उसे छोड़कर अन्य स्कूल के विकल्प आवेदन फार्म में भरने होते थे। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी कुल 15 स्कूलों को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।
दाखिले के लिए आवेदन करने का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं, जबकि पहले अंतिम तिथि 14 नवंबर थी। कोरोना के कारण दो साल बाद नियम के तहत स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया इस बार चालू सत्र में शुरू हुई है। जबकि हर बार नया सत्र शुरू होने से पहले ही यह प्रक्रिया शुरू होती थी। पुरानी व्यवस्था में विद्यार्थी को अपना पुराना स्कूल छोड़कर किसी अन्य स्कूल को चुनना मजबूरी होती थी। इससे विद्यार्थी की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी और उन पर मानसिक दबाव भी रहता था। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन

361 स्कूलों में हैं 10259 सीटें
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दाखिला दिया जाता है। सभी छह खंडों के 361 स्कूलों ने 10259 सीटें नियम के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए आरक्षित हैं। सबसे ज्यादा कक्षा तीसरी में 1515 और सबसे कम कक्षा 11वीं में 711 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नया शेड्यूल
- 24 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
- 05 दिसंबर को प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी।
- 10 दिसंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
- 13 दिसंबर को दाखिलों के लिए पहला ड्रा होगा।
- 15 से 24 दिसंबर तक विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे, जिन विद्यार्थियों का ड्रा में नाम आएगा।
- यदि सीटें खाली बचीं तो दूसरा ड्रा जारी होगा।
नई व्यवस्था में आय प्रमाण पत्र की वैधता को भी छह माह से बढ़ाकर एक साल कर दिया गया है। अब विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, नियम के तहत दाखिले के लिए उसी स्कूल को भी आवेदन फार्म में भर सकते हैं। आवेदन फार्म 134ए.एचआर.इन/पोर्टल पर 24 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed