फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिले में आप्रेशन श्रीमान शुरू, पुलिस कर्मचारियों की सिखाया जाएगा जनता से पेश आने का अदब

जिले में आप्रेशन श्रीमान शुरू, पुलिस कर्मचारियों की सिखाया जाएगा जनता से पेश आने का अदब

Wed, 16 Jan 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिले में आप्रेशन श्रीमान शुरू, पुलिस कर्मचारियों की सिखाया जाएगा जनता से पेश आने का अदब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस कर्मचारियों को व्यवहार को लेकर लगातार आने वाली शिकायतों को दूर करने के लिए जिले में ऑपरेशन श्रीमान शुरू किया गया है। इसके तहत पुलिस कर्मचारियों समेत होम गार्ड के जवानों को जनता से पेश आने का अदब और लहजा सिखाया जाएगा।
इसके लिए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने डीएसपी राजीव कुमार को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। साथ ही, चार इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को इस अभियान से जोड़ा है। ये जिले में तैनात सभी होमगार्ड और पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को 200-200 कर्मचारियों के बैच को श्रीमान ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी और उनको इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक में दी। एसपी ने भौरिया ने ऑपरेशन श्रीमान को जिला पुलिस करनाल में लागू करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आपरेशन श्रीमान की घोषणा की थी और हमें विशेष ध्यान रखना है कि पब्लिक से साथ बड़े अदब व तमीज से पेश आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को थाना प्रभारी करेंगे गश्त, राइडर और पीसीआर की भी करेंगे चेकिंग
एसपी ने सख्ती से निर्देश दिए कि रात को सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे ओर साथ पीसीआर और राइडरों की भी चेकिंग करेंगे की वह ड्यूटी दे रहे हैं या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने राइडर और पीसीआर के इंचार्जों को कहा कि सूचना मिलते ही चंद मिनटों में पीसीआर और राइडर शिकायतकर्ता के पास पहुंचना चाहिए। महिला विरूद्ध अपराधों पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महिला विरूद्ध अपराध पर तुरंत एफआईआर की जाए और मामले का दो महीने के अंदर निपटारा किया जाना अति आवश्यक है। अगर किसी कर्मचारी व अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ तुरंत विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नशे को लेकर शुरू किया अभियान
एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में बुलेट मोटर साइकिल पर आवारागर्दी करने वाले ध्वनि प्रदूषण पटाखा बजाने वाले, मोटर साइकिल पर ट्रिपल राइडिंग, पब्लिक प्लेस पर शराब पीने और हुड़दंगबाजी करने वाले, स्नैचिंग, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करें। इसकी समीक्षा वे खुद करेंगे और लापरवाही होने पर कार्रवाई भी करेंगे। इस अभियान में मुख्य सदर बाजार, रामनगर, प्रेम नगर पर पुलिस की सीधी नजर रहेगी।


राम नगर, निगदू और सेक्टर-32-33 में खुलेगा थाना
एसपी ने कहा कि राम नगर, निगदू और सेक्टर-32-33 में पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है। इससे लिए एसपी ने पुलिस कर्मचारियों की भी समस्याएं सुनी और उनका हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed