फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सभी चाईल्ड केयर संस्थानों का नाम अब जगन्नाथ आश्रम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सभी चाईल्ड केयर संस्थानों का नाम अब जगन्नाथ आश्रम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सभी चाईल्ड केयर संस्थानों का नाम अब जगन्नाथ आश्रम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब सभी चाइल्ड केयर संस्थानों का लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान देकर उन्हें सद्मार्ग पर आगे बढ़ाना है, तो क्यों न इन सभी संस्थानों का नाम भी एक ही कर दिया जाए। उन्होंने उपस्थित संस्थानों के प्रतिनिधियों और बच्चों की सहमति से घोषणा कि की अब से प्रदेश मेें विशेष सहायता आवश्यकता बच्चों के लिए चल रहे सभी चाइल्ड केयर संस्थानों का नाम जगन्नाथ आश्रम किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को करनाल के सेक्टर-13 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर में क्रिसमस और नववर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन की महिला विंग द्वारा आयोजित उड़ान एक कदम मंजिल की ओर नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सहायता के लिए समर्पित संस्थान और अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन जैसी सामाजिक संस्थाएं समाज हित में अच्छा कार्य कर रही हैं। इन्हीं से प्रेरणा लेते हुए सभी सामाजिक संस्थाओं और समाज के हर वर्ग को इस प्रकार के बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि अन्य बच्चों की तरह इन विशेष सहायता आवश्यकता बच्चों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सके। इस नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में फूसगढ़ स्थित एमडीडी बाल भवन, मधुबन स्थित बालभवन, श्रद्धानंद अनाथालय तथा मॉडल टाउन स्थित निर्मल धाम के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, शूगरफेड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, करनाल नगर निगम की मेयर रेणू बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, विधानसभा कमेटी के संयोजक अशोक सुखीजा, महामंत्री राजबीर शर्मा, योगेन्द्र राणा, जयपाल शर्मा, शमशेर नैन, जगदेव पाढा, अंजली बंसल, अवनीश बंसल सहित आयोजकों में एआईवीएफ की अध्यक्षा आशा गोयल, सचिव दीपिका जैन, खजांची पूजा गुप्ता, प्रोजेक्ट निदेशक शशी बंसल व निशा गुप्ता, राखी गर्ग, मोनिका गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed