{"_id":"5a5903194f1c1bad3f8b4780","slug":"131515782937-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दादागिरी नहीं चलेगी : राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दादागिरी नहीं चलेगी : राजकुमार सैनी
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दादागिरी नहीं चलेगी : राजकुमार सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। (करनाल)
कुरुक्षेत्र सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि अब दादागिरी नहीं चलेगी। उन्होंने ऐलान किया कि वे 2019 में जनता के बलबूते पर 100 प्रतिशत लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले बिना बैसाखियों के सहारे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। आज चुने हुए सांसद जीरो हो रहे हैं और नोमिनेटिड राज्यसभा सांसद हीरो हो रहे हैं और देश के विकास में बड़ा रोड़ा बने हुए हैं, इसलिए राज्यसभा को भंग कर देना चाहिए। सांसद राजकुमार सैनी शुक्रवार को गांव बरसत में एक निजी स्कूल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
गांव पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक प्रताप सैनी व ग्रामीणों ने राजकुमार सैनी का स्वागत किया। राजकुमार सैनी ने इनेलो और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने जनता के साथ धोखा किया है और अब जनता हितैषी होने का दावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में उनसे पिछला हिसाब मांगने से पीछे नहीं हटना। उन्होंने कहा कि पीछे जो भेदभाव हुआ है, उसको मिटाकर भाईचारे को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 साल के कार्यकाल में 55 साल कांग्रेस ने शासन किया, केवल कोरे भाषणों से समय बीत गया। आज युवा वर्ग रोजगार के लिए धक्के खा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आउटसोर्सिंग नौकरियां देकर बरगलाया जा रहा है। उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता और मिलता है तो वह भी ठेकेदार काटकर देता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के लिए रोजगार मुहैया कराना जरूरी है। जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वे 100 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने दावा जताया कि आगामी 2019 में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले चुनाव लडे़ंगे ओर वो भी बिना बैसाखियों के। उन्होंने कहा कि खैरात के नाम पर 35 किलो गेहूं दिया जा रहा है। अगर मजदूरों को किसानों के साथ जोड़ दिया जाए, तो मजदूरों की मजदूरी पांच सौ रुपये हो जाएगी।