फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   125 crore development done in five years, problems not over

Karnal News: पांच साल में 125 करोड़ से हुआ विकास, समस्याएं खत्म नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
125 crore development done in five years, problems not over
- वसंत विहार में बिजली तारों का जाल, अल्फा सिटी की टूटी सड़कें व बलड़ी-झंझाड़ी में गंदगी से भरे तालाब बने आफत
विज्ञापन

- यहां के पार्षद थे डिप्टी मेयर, यहीं हैं मनोनीत पार्षद से लेकर जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्षा का आवास
वार्डनामा : वार्ड एक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वार्ड एक में पिछले पांच सालों में विकास कार्य तो बहुत हुए, लेकिन फिर भी कुछ समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। आज भी जीटी रोड से लगते बलड़ी, झंझाड़ी जैसे गांवों में तालाब गंदगी से भरे हैं। वसंत विहार में बिजली के तारों का जाल आज भी है। अल्फा सिटी प्राइवेट बिल्डर की होने और निगम क्षेत्र में होने के बाद भी यहां की सभी सड़कें जर्जर हैं।
कुछ जगह लाइट तो कुछ जगह सीवरेज की भी समस्या है। खास बात ये है कि इस वार्ड के पार्षद डिप्टी मेयर तक रह चुके हैं। यहीं पर मनोनीत पार्षद से लेकर उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष भी रहती हैं। जीटी रोड से सटे इस वार्ड में अभी भी कुछ समस्याएं बाकी हैं जो लोगों को परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान वार्ड पार्षद एवं डिप्टी मेयर का दावा है कि उन्होंने अपने वार्ड में करीब 125 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं। अब कुछ बड़े प्रोजेक्ट लेकर आने हैं तो कुछ पहले ही पास करवाए जा चुके हैं। अब उनका फोकस कई गांवों में सामुदायिक केंद्र से लेकर स्कूल बनवाने का है। निकासी और गंदे पानी से भरे जोहड़ का समाधान अमृत-2 में प्रस्तावित कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन







निकासी की समस्या बरकरार
वार्ड में विकास हुआ है, लेकिन निकासी की समस्या बरकार है। नाले की सफाई न होने से जोहड़ में गंदा पानी जमा रहता है। बारिश में समस्या बढ़ जाती है। सामुदायिक केंद्र नहीं है, इसकी ज्यादा जरूरत है। - प्रदीप, बलड़ी गांव

स्ट्रीट लाइटों की जरूरत

गामड़ी में सीवरेज लाइन नहीं बिछाई गई। यहां स्ट्रीट लाइटों की भी जरूरत है जो आज तक नहीं लग पाई। गामड़ी का कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया जिससे आवागमन करने वाले लोग गुमराह होते हैं।
- सुभाष, लोधी गामड़ी


बिजली आपूर्ति की समस्या
बिजली की ज्यादा समस्या रहती है। ज्यादातर समय बिजली आती नहीं या काट दी जाती है। वोट लेने के बाद आज तक कोई जनप्रतिनिधि दोबारा देखने तक नहीं आया।
- योगराज, लोधी गामड़ी

जोहड़ में गंदगी का आलम

रोड के पास पंचायती जमीन में पार्क बनाना था, यहां 30 फुट गहरा जोहड़ खोद दिया। इसमें गंदा पानी भरा है, जो लोगों और पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसमें गांव के साथ होटलों का गंदा पानी तक आता है।
राजेंद्र, झंझाड़ी

स्ट्रीट लाइटें तक नहीं हैं। जिससे रात को लोगों को काफी परेशानी होती है। अंधेरा होने की वजह से सड़क पर कई बार आपराधिक घटनाएं तक हो जाती हैं। मुख्य सीवरेज लाइन बंद है। जिससे निकासी ठप है। खेलने के मैदान की जगह गंदा पानी जमा है।

- सतीश झंझाड़ी

वार्ड में केंद्र, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, निगम या अमृत योजना के सभी मदों की बात करें तो करीब 125 करोड़ के आसपास के विकास कार्य करवाए गए हैं। झंझाड़ी गांव में निकासी वाली समस्या को अमृत-2 में शामिल कराया गया है। सीवरेज लाइन का काम सबसे पहले यहीं से शुरू होगा। इसके अलावा अबकी बार वार्ड में बड़े विकास कार्य करवाए जाएंगे।
- नवीन कुमार, निवर्तमान डिप्टी मेयर एवं पार्षद वार्ड-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed