{"_id":"5a59031b4f1c1bdd408b479b","slug":"121515782939-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर रुपये ठगने वाले आरोपी का एक और दिन का लिया पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर रुपये ठगने वाले आरोपी का एक और दिन का लिया पुलिस रिमांड
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम के जरिए ठगी करने का आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर फिर से एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने आरोपी से पांच हजार रुपये और बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने पर फिर कोर्ट में पेश करेगी। सीआईए-1 टीम से जांच अधिकारी चंद्रेश्वर ने बताया कि आरोपी बाबा बस्ती निवासी जगदीश ने 23 सितंबर 2017 को सिटी थाना क्षेत्र में मीना नाम की एक महिला का एटीएम बदलकर उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले थे। मामले में आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दोबारा एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी ने असंध से पांच हजार रुपये और बरामद कराए हैं, अभी तक आरोपी से 12 हजार रुपये बरामद किए है। शनिवार को दोबारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।