फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कलाकारों ने नाच गाकर बताया स्वच्छता का महत्व

कलाकारों ने नाच गाकर बताया स्वच्छता का महत्व

Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कलाकारों ने नाच गाकर बताया स्वच्छता का महत्व
कलाकारों ने नृत्य और गायन के जरिए बताया स्वच्छता का महत्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से शहर में मंगलवार को युवा कलाकारों की टीम ने कर्ण गेट, नेहरू पैलेस और सुपर मॉल परिसर में प्रस्तुति दी। युवा कलाकारों ने स्वच्छता गीत से कार्यक्रम की शुरुआत कर करीब आधे घंटे तक एक्शन कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। गीत की समाप्ति पर दो-तीन लघु दृश्यों के माध्यम से युवाओं ने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालकर समझाने का प्रयास किया। एक अन्य सीन में युवा कलाकार संवादों के जरिए नागरिकों को समझाने का प्रयास करते हैं कि यदि उनके परिवेश में कहीं गंदगी या कूड़ा पड़ा होने की समस्या हो तो वे स्वच्छता एप का प्रयोग कर उसका समाधान करवा सकते हैं। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए कलाकारों ने नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800 180 2700 पर शिकायत दर्ज करवाने और उसका कुछ ही घंटों में समाधान पा लेने बारे भी उपस्थित जनता को बताया। इसी प्रकार स्वच्छ सर्वेक्षण-2018, नंबर वन करनाल लक्ष्य हमारा, सबसे कमाल होगा और बेमिसाल होगा, के जिंगल पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल के समक्ष प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के समापन पर युवा कलाकारों ने वहां पड़े बेकार पॉलिथिन और कचरे को उठाकर डस्टबिन में डालकर सफाई खुद करने और स्वच्छता रखने का संदेश भी दिया। नगर निगम के ईओ धीरज कुमार ने बताया कि स्वच्छता पर कार्यक्रम शहर में कई दिनों तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed