फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हर जिला मुख्यालय पर लगेगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा : कांबोज

हर जिला मुख्यालय पर लगेगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा : कांबोज

Tue, 26 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हर जिला मुख्यालय पर लगेगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा : कांबोज
हर जिला मुख्यालय पर लगेगी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा : कांबोज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भारत महापुरुषों एवं वीरों की पावन धरा है, जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। ऐसे महान शूरवीरों की श्रेणी में शहीद ऊधम सिंह का नाम भी शामिल है। मंत्री कांबोज मंगलवार को शहीद ऊधम सिंह के 118वें जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा कांबोज सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करने से पहले स्थानीय सेक्टर-9 चौक पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए जिला मुख्यालय पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की शुरूआत करनाल जिला से कर दी है और इस प्रकार की प्रतिमा सभी जिला मुख्यालयों पर लगाई जाएगी।
इस अवसर पर हरियाणा कांबोज सभा के प्रधान ईश्वर सिंह, ब्लॉक प्रधान रामचंद्र, फूल सिंह, रामबीर, देशराज, सुमेर चंद, जयप्रकाश, निफा चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू, चरणजीत सिंह, सुमेर मुरादगढ़ तथा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों तथा हेमंत शर्मा (संगीत शिक्षक दिल्ली पब्लिक स्कूल करनाल) ने भी लोकगीतों के माध्यम से शहीद ऊधम सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मीना कांबोज, संदीप कांबोज, हरफूल कांबोज, ओमप्रकाश कांबोज, ईलम सिंह, केहर सिंह चोपड़ा, अमनदीप विर्क, नंदलाल पांचाल, राजेश कांबोज, पंकज कांबोज, बलबीर कांबोज, सरपंच नाथी राम कांबोज सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये हुए सम्मानित
समारोह में मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शहीद ऊधम सिंह के नाम पर बनाए गए चौक में सराहनीय कार्य करने पर हुडा के एसई वाईएम मेहरा, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई को सभा की ओर से स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं सम्मानित होने वालों में निफा चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू, हरियाणवी लोक गायक ईश्वर शर्मा, डीपीएस करनाल के संगीत शिक्षक हेमंत शर्मा, कलाकार गुरप्रीत कौर, डीएसपी जेल अशोक कांबोज, डॉ. सुमित कांबोज, डॉ. अनुज कांबोज, हुडा पंचकूला के अधीक्षक कृष्ण कांबोज, जयप्रकाश कांबोज, प्रधान ईश्वर सिंह, ब्लॉक प्रधान रामचंद्र, फूल सिंह, रामबीर, देशराज, सुमेर चंद, कर्म सिंह एडवोकेट, सरपंच पंकज कांबोज, ओमप्रकाश कांबोज आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed