{"_id":"69dc03bb675330eb5204a7ac","slug":"12-moisture-in-the-market-14-when-wheat-reached-the-warehouse-karnal-news-c-18-knl1018-884867-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंडी में 12 प्रतिशत नमी, गोदाम में गेहूं पहुंचा तो 14","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंडी में 12 प्रतिशत नमी, गोदाम में गेहूं पहुंचा तो 14
विज्ञापन
धरने पर बैठे आढ़ती स्वयं
करनाल। कुंजपुरा मंडी में गेहूं की फसल में नमी का अजीबोगरीब खेल सामने आया है। मंडी में फसल खरीदते समय फसल में नमी 12 प्रतिशत आंकी गई। फसल मंडी से लोड होकर गोदाम तक पहुंची तो उसमें नमी 14 प्रतिशत तक हो गई। अधिक नमी का खामियाजा आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित आढ़तियों ने रविवार को मार्केट कमेटी के कार्यालय पर ताला तक जड़ दिया।
उन्होंने कहा कि मंडी में ही नमी की जांच करवाई जाए। इस वजह से उन्हें गाड़ी का किराया तो वहन करना ही पड़ता है साथ में उनकी आढ़त भी कट में चली जाती है। उन्होंने कहा कि अगर नमी 12 नहीं होती तो ये खरीदते ही नहीं। कई बार विभाग की मशीनें नमी को 10 तक भी दर्शा देती हैं। मंडी सचिव बलवान ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
कुंजपुरा मंडी में गाड़ी में भरे 517 बैग, गेट पास काट दिया 1784 का
करनाल। कुंजपुरा मंडी में गेहूं की उठान के लिए आई एक गाड़ी में 517 बोेरियां भरी गईं लेकिन गलती से इस गाड़ी का गेट पास 1784 बोरियां का काट दिया गया। अब ड्राइवर दो दिन से गेट पास को ठीक कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि उनके पास गेट पास डिलीट करने का विकल्प ही नहीं है। इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यालय बात की जा रही है। वहीं से विकल्प के तौर पर काम कराया जा सकता है।
ड्राइवर का कहना है कि उनकी तीन गाड़ियां पहले ही नमी के चक्कर में गोदाम और मंडियों में खड़ी हैं। ऐसे में दिहाड़ी निकालना तक मुश्किल हो जाता है। अब अगर वह ऐसे गेट पास लेकर गाड़ी को खाली करवा देंगे तो बाकी के बैग की भरपाई कहां से करेंगे।