{"_id":"67200a315e99de28d705a6d4","slug":"12-cases-were-registered-and-25-accused-were-arrested-under-operation-attack-karnal-news-c-18-knl1008-508922-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 12 मामले दर्ज व 25 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 12 मामले दर्ज व 25 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस द्वारा अपराधों को रोकने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इस अभियान के लिए 60 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें 240 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। एसपी मोहित हांडा ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के दौरान अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
धारा आबकारी अधिनियम के तहत नौ मामले दर्ज किए गए। जिनमें नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 251 बोतल अवैध देसी व आठ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। धारा जुआ अधिनियम के तहत दर्ज दो मामलों में दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
एंटी ऑटो थेफ्ट टीम द्वारा वाहन चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे दोपहिया तीन वाहन बरामद किए गए। इससे अलग दर्ज फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी व हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वाहन दुर्घटना व नशा तस्करी के मामले में भी एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में दो बेल जंपर पीओ और एक पुलिस पीओ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था स्थापित कर आमजन के मन में सुरक्षा के भावों को पुख्ता करना और शरारती तत्वों एवं अपराधियों में अपराधों के प्रति भय उत्पन्न करना है। अपराधियों के खिलाफ वाहन चोरी, घरों में चोरी, नशा तस्करी, धोखाधड़ी, जुआ अधिनियम, महिला विरुद्ध अपराध, आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।