{"_id":"59778fef4f1c1b6e6c8b46a7","slug":"11501007855-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सैनी के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सैनी के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
समस्त युवा जाट समाज ने सांसद राजकुमार सैनी द्वारा जींद में एक कार्यक्रम में दिनबंधु सर छोटू राम के बारे में दिए गए बयान के खिलाफ कड़ा रोष जाहिर किया है। इसके विरोध स्वरूप मंगलवार को समस्त युवा जाट समाज की ओर से डीसी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन अतिरिक्त उपायुक्त ने लिया।
उन्होंने मांग की है कि 36 बिरादरी के भाईचारे को खत्म करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। युवा जाट समाज की ओर से राजेश नरूखेड़ी ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी ने जिला जींद में एक कार्यक्रम में चौधरी दिनबंधु सर छोटू राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी वजह से 36 बिरादरी में राजकुमार सैनी के खिलाफ रोष है। राजकुमार सैनी गलत बयानबाजी करके प्रदेश की 36 बिरादरी का भाईचारा खराब कर रहे हैं। इससे प्रदेश के लोगों में तनाव का माहौल है। राजेश नरूखेड़ी ने प्रदेश सरकार को खुले शब्दों में चेतावनी दी है कि सरकार दोहरी राजनीति करना छोड़ दे, जोकि राजकुमार सैनी के पीछे हाथ रखकर जाटों के खिलाफ टिप्पणी करवा रही है। इससे प्रदेश में भाईचारे का माहौल खराब होता है। सरकार को इसका खामियाजा 2019 के चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि राजकुमार सैनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर धर्मबीर टापू, धर्मबीर नरवाल, रेनू लाठर, वीरेंद्र नरवाल, पमी सिमार, जितेंद्र दहिया, सोनू मान, नरेंद्र, लवली गांधी, अंशु लाठर, शिवांशु दहिया सहित अन्य युवा मौजूद रहे।