{"_id":"67200a282560c2fa5207396a","slug":"113-notices-issued-after-larvae-found-seven-new-cases-of-dengue-karnal-news-c-18-knl1008-508713-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लार्वा मिलने पर 113 को नोटिस, डेंगू के सात नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लार्वा मिलने पर 113 को नोटिस, डेंगू के सात नए केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच चुकी है। इस सीजन में सबसे अधिक 193 मरीज अक्तूबर में आ चुके हैं। टीमों ने सोमवार को 14881 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 202 घरों में लार्वा मिले, 113 मकान मालिकों को नोटिस थमाए। साथ ही सात लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 11,79,355 घरों को कवर कर लिया है। जिनमें से अभी तक 7926 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 4166 मकान मालिकों को नोटिस थमाए है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 7926 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 258 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वे के दौरान टीमों को मिले रहे बुखार से पीड़ित मरीजों के ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है। अब सर्दी का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। उसके बावजूद अधिकतर लोग एसी व पानी डालकर कूलर चला रहे हैं जबकि यह समय एसी व कूलर का नहीं है। इससे मौसमी बीमारी के साथ-साथ डेंगू को स्वयं न्योता दे रहे हैं। अब लोगों को पूरी बाजू की कमीज व फूल पेंट पहनकर सोना चाहिए। जिससे मच्छरों से बचाव किया जा सके।
डेंगू के लक्षण
बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है। उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही शरीर में खून की कमी होने लगती है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर में 44 और अक्तूबर में 193 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।