फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम ने शुरू की इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम : असंध, नीलोखेड़ी, निसिंग, इंद्री व तरावड़ी के 1.5 लाख उपभोक्ताओं को 24 घंटे ब

सीएम ने शुरू की इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम : असंध, नीलोखेड़ी, निसिंग, इंद्री व तरावड़ी के 1.5 लाख उपभोक्ताओं को 24 घंटे ब

Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने शुरू की इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम  : असंध, नीलोखेड़ी, निसिंग, इंद्री व तरावड़ी के 1.5 लाख उपभोक्ताओं को 24 घंटे ब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शहरी क्षेत्रों में बिजली ढांचे को सुदृढ़ बनानेे के लिए इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम की सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई अनाज मंडी से शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत 11 केवी एवं एलटी लाइनों की स्थापना, नए वितरण ट्रांसफार्मर्स की स्थापना, वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाना, उपभोक्ताओं के मीटर बाहर निकालना, एलटी तारों को एबी केबल द्वारा बदलना इत्यादि कार्य मुख्यत: होने हैं।
इन कार्यों पर अनुमानित 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस योजना के लागू होने से असंध, नीलोखेड़ी, इंद्री, तरावड़ी और निसिंग के करीब 1 लाख 5 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के माध्यम से यह कार्य जे.बी. इंडस्ट्री पंचकूला द्वारा रिकार्ड समय आगामी 11 माह में हर संभव पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद इन क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों में बिजली ढांचे को उन्नत करने के लिए इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम को नवंबर 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया था, ताकि उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली अपूर्ति मिल सके। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल जिला के 5 शहरों असंध, निसिंग, नीलोखेड़ी, तरावड़ी और इंद्री में इंटीग्रेटिड स्कीम के अंतर्गत मुख्यत: 11 केवी एवं एलटी लाइनों की स्थापना, नए वितरण ट्रांफार्मरों की स्थापना, वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना, उपभोक्ताओं के मीटर बाहर निकालना, एलटी तारों को एबी केबल द्वारा बदलना इत्यादि कार्य होने हैं। इस योजना के क्रियान्वयन पर जो राशि खर्च होगी उसमें से असंध शहर में 6 करोड़, 86 लाख, निसिंग में 3 करोड़ 30 लाख, तरावड़ी में 5 करोड़, 74 लाख, नीलोखेड़ी में 4 करोड़, 46 लाख और इंद्री में 4 करोड़, 66 लाख की राशि के कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता का सहयोग यूं ही बना रहे, विकास का पहिया ऐसे ही दौड़ता रहेगा : सीएम
करनाल। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का सहयोग यूं ही बना रहे, विकास का पहिया ऐसे ही दौड़ता रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नई अनाज मंडी परिसर से 5 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों पर करीब 32 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान विकास करवाया जा रहा है। विकास के मामले में किसी प्रकार की कोई अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव निडाना से शामगढ़ तक की सड़क का शिलान्यास किया गया है। इस सड़क पर 2 करोड़, 2 लाख 24 हजार रुपये खर्च आएगा और एक अन्य सड़क जांबा से एबला जागीर गांव को जाने वाली सड़क जिसके निर्माण पर करीब 1 करोड़, 14 लाख रुपये खर्च आएगा, इसका भी शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र के इन्द्री कस्बे में नगरपालिका परिधि में 1 करोड़, 46 लाख रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नगरपालिका इंद्री के ऑफिस कार्यालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed