{"_id":"5aea11c14f1c1b85028b7cfe","slug":"111525289409-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंसर की कोहनी लगी तो ताव खा गए सीएम के पीए, विपक्षियों ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंसर की कोहनी लगी तो ताव खा गए सीएम के पीए, विपक्षियों ने बोला हमला
Updated Thu, 03 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सेक्टर-14 स्थित श्रीकृष्णा मंदिर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए अभिमन्यू सिंह, ओएसडी अमरेंद्र सिंह और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बाउंसर के साथ मारपीट का मामला दूसरे दिन भी छाया रहा। सोशल मीडिया पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मारपीट की इस वीडियो को जमकर शेयर किया और भाजपा सरकार पर हमला बोला। हालांकि, दूसरे दिन भी पुलिस को दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत नहीं दी है।
बता दें कि चैंपस कैश कंपनी की ओर से सेक्टर-14 स्थित श्रीकृष्णा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि थे, जबकि सीएम के पीए अभिमन्यू सिंह और मंदिर के प्रधान और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा भी साथ मौजूद थे। बताया जाता है कि जैसे ही हॉल में सुनील शेट्टी ने प्रवेश किया तो अचानक सभी लोग उन्हें देखने के लिए और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े। ऐसे में बाउंसरों ने लोगों को दूर करने की कोशिश की। इसी दौरान एक बाउंसर की कोहनी सीएम के पीए अभिमन्यू को लग गई। इससे वे ताव खा गए और मामला बढ़ गया। इसके बाद अन्य बाउंसर भी वहां आया और सीएम के पीए पर हाथ उठने की कोशिश की, इससे पहले ही सीएम के पीए समेत अशोक सुखिजा ने बाउंसर का गला पड़कर उसे नीचे गिरा दिया और उस पर लात घुसे बरसाए। इससे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने मौके से पांच बाउंसरों को काबू किया। हालांकि देर रात को कंपनी की ओर से उन्हें छुड़वा लिया गया। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अभी तक न तो बाउंसर ने कोई शिकायत दी है और न ही सीएम के पीए आदि की तरफ से कोई शिकायत आई है।
उधर, मारपीट की इस वीडियो को विपक्षी लोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं और प्रदेश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इनेलो के प्रवक्ता हरपाल सिंह रोड ने कहा कि ये सरेआम सरकार के लोगों की गुंडागर्दी है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक सीएम के पीए और भाजपा के नेता को ये शोभा नहीं देता। वहीं, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नरवाल ने कहा कि भाजपा के नेता और सीएम के पदाधिकारी भी खुद कानून व्यवस्था को ताक पर रख रहे हैं, इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने दबाव में ये समझौता कराया है।
विज्ञापन
मैंने केवल बीच बचाव किया : सुखिजा
इस बारे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा ने बताया कि मामला इतना बिगड़ गया था कि अगर उन बाउंसरों को नहीं रोका जाता तो वे कुछ भी कर सकते थे। मैंने केवल बीच बचाव कराया है। हालांकि, वीडियो में सुखिजा बाउंसर को लात मारते हुए दिख रहे हैं। अशोक सुखिजा का कहना है कि विवाद बाउंसरों ने शुरू किया था और उन्होंने सीएम के पीए को कोहनी मार दी थी, जब बाउंसर को टोका तो उसने हाथ उठाने की कोशिश की।