फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   करनाल मंडल के आयुक्त पंकज यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

करनाल मंडल के आयुक्त पंकज यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
करनाल मंडल के आयुक्त पंकज यादव ने किया कार्यभार ग्रहण
आम आदमी की दिक्कतों का निपटारा ही प्राथमिकता : आयुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
करनाल मंडल के नवनियुक्त आयुक्त पंकज यादव ने मंगलवार को कार्यभार संभाला। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक, डीआरओ राजबीर धीमान भी उपस्थित रहे। बता दें कि सरकार द्वारा गत दिवस प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं, इन्हीं आदेशों की अनुपालना में आयुक्त पंकज यादव ने मंगलवार को लघु सचिवालय में करनाल मंडल के नवनियुक्त आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। आयुक्त पंकज यादव साल 2001 बैच के आईएएस अधिकारी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली व अंबेडकर जिला में डीएम व हरियाणा प्रदेश के जींद, पंचकूला में डीसी पद पर और कैथल, सिरसा में एडीसी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। वहीं हरियाणा में प्राथमिक मौलिक शिक्षा विभाग, आईटीआई, चिकित्सा तथा एसएसए में निदेशक के पद पर अपने सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाज के आम आदमी की दिक्कतों को सुनकर उनका निराकरण करना और अधिकारियों से करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आयुक्त पंकज यादव ने कार्यभार संभालने के समय कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आम आदमी के लिए जो भी कल्याणकारी नीतियां बनाई है उनका लाभ आम आदमी को मिले इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed