{"_id":"5a3aaad74f1c1baf678c2d23","slug":"111513794263-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में लगा रोजगार मेला, 40 कंपनियों ने चुने सैंकड़ों युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में लगा रोजगार मेला, 40 कंपनियों ने चुने सैंकड़ों युवा
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में रोजगार मेला, 40 कंपनियों ने सिलेक्ट किए सैकड़ों युवा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 40 सरकारी, निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुड़गांव, हीरो मोटर कार्प गुड़गांव, बेरी उद्योग करनाल, एचएनजी बहादुरगढ़, प्रभात फर्टिलाइजर, किसान क्राफ्ट, किसान संचार जीरकपुर, माडर्न इंडस्ट्री करनाल, विशाल पॉवर करनाल, गुलाटी डीजल्स करनाल, भारती मिल्क फूड आदि कंपनियां शामिल रहीं। जल्द ही चयनित युवाओं की लिस्ट जारी की जाएगी। इससे पहले मेले का उद्घाटन कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा ने किया। मेले में जिला उद्योग केंद्र, एचएसआईआईडीसी और रोजगार कार्यालय का विशेष योगदान रहा। निदेशक अशोक कुमार मीणा ने युवा प्रतिभागियों व कंपनियों प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण के बाद कुशल व्यक्ति रोजगार तो प्राप्त कर ही सकता है वह स्वरोजगार द्वारा भी अपने जीवनयापन के साथ-साथ समाज में सम्मान जनक स्थान प्राप्त कर सकता है। निदेशक ने रोजगार मेले में आए हुए सभी प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार प्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बलदेव सगवाल, प्लेसमेंट अधिकारी रणबीर पुरी ने विद्यार्थियों और कंपनी को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसएन सिंह, जिला रोजगार अधिकारी शमशेर सिंह, एचएसआईआईडीसी के महाप्रबंधक विनीत भाटिया ने भी कंपनी प्रतिनिधियों, छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान वर्ग अनुदेशक सुरेश कुमार, सुधीर कांबोज, गुरप्रीत सिंह, प्रमोद शर्मा, जसविंद्र संधू, दिनेश शर्मा, राकेश भाटिया, अनुदेशक आत्मा राम, मलखान सिंह, रामबिलास शर्मा, कमल कुमार कालड़ा, जसबीर राणा, सहायक सुनील कुमार सैनी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।